Thursday, June 7, 2018

शासकीय योजनाओ के माध्यम से लाभार्थियों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन करे सुनिश्चित - आयुक्त श्री जे के जैन

शासकीय योजनाओ के माध्यम से लाभार्थियों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन करे सुनिश्चित - आयुक्त श्री जे के जैन



अनूपपुर 7 जून 2018/ शासकीय योजनाओ का लक्ष्य हितग्राही के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन करते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि योजनाओ के मूल मे निहित आजीविका संवर्धन की भावना परिणामो मे परिलक्षित हो। उक्त निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने आज अनुपपुर मे जिलाधिकारियों की विशेष बैठक मे दिये।आपके द्वारा ज़िले मे रोजगार संवर्धन के लिए चलाये जा रहे प्रयासो की विस्तृत समीक्षा की गयी। आपने ज़िले मे संचालित समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (शासकीय एवं अशासकीय) के माध्यम से प्रतिवर्ष शिक्षित किए जाने वाले युवाओं एवं उनके नियोजन के संबंध मे जानकारी ली। आपने प्राचार्य आईटीआई को निर्देश दिये हैं कि रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई जैसे अभियानो के माध्यम से युवाओं को व्यवसायिक पढ़ाई एवं रोजगार के अवसरो के बारे मे नियमित रूप से अवगत कराये। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन क्षेत्र के युवाओ के रुझान एवं नियोजन दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सुनिश्चित करें। आपने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उज्ज्वला योजना के समस्त पात्र हितग्राहियों को कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ इस बात की जानकारी भी रखने को कहा कि लाभान्वित हितग्राही रीफ़िल करा रहे हैं अथवा नहीं। उज्ज्वला योजना का लक्ष्य स्वछ ईधन के इस्तेमाल से पर्यावरण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य मे सुधार लाना है। ऐसा होने पर ही योजना निहित उद्देश्य की प्राप्ति हो सकेगी। ज़िले  मे निवासरत समस्त बैगा परिवारों की महिला मुखिया के खाते मे हर माह 1000 रुपये पेंशन आहार अनुदान दिया जाना है। इस हेतु आपने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को समस्त औपचारिकताएँ प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। भुगतान मे किसी भी प्रकार विलंब अस्वीकार्य है। आपके द्वारा नगरपालिका अनुपपुर मे स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे प्रयासो एवं पोलिथीन के उपयोग बंद करने के प्रति जागरूकता लाकर किए जा रहे प्रयासो के बारे मे जानकारी ली गयी। साथ ही आगामी नगरपालिका चुनावो को ध्यान मे रखते हुए मतदान केन्द्रो का चयन, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये हैं।आपके द्वारा संसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्य एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली गयी। आपने पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालन यंत्री लोक स्वस्थ्य यान्त्रिकी को निर्देशित किया। सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन एवं वर्तमान विद्युत वितरण की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री एमपीएमकेवीवीसीएल को कार्य को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
आपने संसाधनो की कमी, अधिकारियों की कमी एवं अतिरिक्त प्रभार के साथ कार्य कर रहे ज़िले के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा यहाँ कार्य कर आप लाखो लोगों की आजीविका मे परिवर्तन ला रहे हैं वह सराहनीय है। बैठक मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

बहपुर की ज़िद्दी गैंग के सामने नही चल रही बड़े बड़ों की स्वीकार अपनी भूल कर रहे हैं शौचालय का प्रयोग

बहपुर की ज़िद्दी गैंग के सामने नही चल रही बड़े बड़ों की
स्वीकार अपनी भूल कर रहे हैं शौचालय का प्रयोग



अनूपपुर 7 जून 2018/ बच्चे मन के सच्चे होते हैं।ईश्वर का स्वरूप हैं, अगर बच्चों का किसी कार्य मे सहयोग मिल जाए तो सफलता निश्चित है। जिले को खुले मे शौच मुक्त बनाने के अभियान में अब ज़िला प्रशासन को बच्चों का भी साथ प्राप्त हो गया है। पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत बहपुर के ग्राम बेलगवाँ में बच्चों ने ज़िद्दी गैंग बनायी है। यह गैंग प्रातः उठकर गाँव का चक्कर लगाती है और खुले में शौच करने जा रहे गाँव के बड़े बूढ़ों को रोकती है। बच्चों की इस ज़िद के सामने असहाय होकर अपनी ग़लती को समझकर गाँव के निवासियों ने शौचालय जाना प्रारम्भ कर दिया है। जिले में चल रहे इस अभियान के तहत बगैहाटोला में सीईओ जनपद कोतमा श्री बीएम मिश्रा ने ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। साथ ही सुबह ग्राम का भ्रमण कर पुनः रात में दी गयी समझाइश को दोहराया। सम्पूर्ण ज़िले मे स्वच्छता हेतु चलाये जा रहे महाभियान के अंतर्गत जिलाधिकारियों, विकासखंड अधिकारियों, मैदानी अमलो द्वारा आवंटित ग्रामो मे चौपाल लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान मे बढ़ती हुई जनभागीदारी इसके सही राह मे चलने एवं सफलता की ओर अग्रेषित होने को प्रदर्शित कर रही है। वास्तव मे यह अभियान हर एक व्यक्ति को जागरूक कर उनके अंदर स्वच्छता की समझ लाने पर आधारित है। ताकि स्वच्छ रहने हेतु किसी बाहरी उत्प्रेरण की आवश्यकता ही न हो। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले के समस्त प्रबुध एवं जिम्मेदार नागरिकों से इस अभियान मे प्रशासन का साथ देकर अनूपपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु सहयोग देने के लिए कहा है। ज़िले को स्वच्छ बनाना हर एक नागरिक की ज़िम्मेदारी एवं कर्तव्य है।

अगर आपका गाँव स्वच्छता के प्रति जागरूक तो मिलेंगी विशेष सुविधाएं

अगर आपका गाँव स्वच्छता के प्रति जागरूक तो मिलेंगी विशेष सुविधाएं



अनूपपुर 7 जून 2018/ ज़िला पंचायत के द्वारा ऐसे गाँव जो स्वच्छता के प्रति जागुरुक हैं उनको विशेष सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के द्वारा ज़िला पंचायत कार्यालय मे आगन्तुको के लिए दो पर्चियों की व्यवस्था की गयी है। हरी पर्ची जागरूक ग्राम के लिए लाल पर्ची ऐसे गाँव के आगन्तुको के लिए जो स्वचछता के प्रति उदासीन अथवा लापरवाह है। ज़िला पंचायत मे सुविधाओं के प्रदाय एवं आगन्तुको से मिलने मे हरी पर्ची वाले ग्रामो के आगन्तुको को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम मे जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पोड़ी के शंभू को प्राथमिकता के साथ सीईओ मैडम से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ सिडाना का नागरिकों से आह्वान है कि सभी लोग ज़िले को खुले मे शौच मुक्त बनाकर ज़िला पंचायत को दो पर्चियों के नियंत्रण से भी मुक्त करे। आपने कहा आगे आने वाले समय मे खुले मे शौच मुक्त ग्रामो को अन्य विशेषाधिकार दिये जाएंगे। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें