| स्निप योजना में मध्यप्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ समर्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना के सुदृढ़ीकरण और पोषण सुधार के लिए जारी स्निप योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश को निर्धारित सात में से छः सूचकांक के लक्ष्य प्राप्त करने पर 9 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रतिस्पर्धा राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त हुई है। यह राशि और प्रमाण-पत्र दिल्ली में भारत सरकार के सचिव श्री राकेश श्रीवास्तव से प्रदेश के महिला एवं बाल विकास आयुक्त, डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने प्राप्त की।
श्रीमती चिटनिस ने बताया है कि यह प्रोत्साहन राशि 10 राज्यों के मध्य प्रतिस्पर्धा के बाद मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ को द्वितीय तथा झारखंड तथा आंध्रप्रदेश को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्निप कार्यक्रम इन राज्यों के साथ-साथ बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र गुजरात, उड़ीसा में भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्निप कार्यक्रम में सभी राज्यों को सात सूचकांक प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था। प्रत्येक की प्राप्ति पर भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 60 लाख रुपये प्रतिस्पर्धा राशि प्रदाय किये जाने का प्रावधान था। योजना में प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनवाड़ी गतिविधियों की स्मार्ट फोन के माध्यम से रियल टाईम मॉनिटरिंग एवं रिपोटिंग के लिए जिला, विकासखंड, आंगनवाड़ी स्तर तक तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण देने, तथा आंगनवाड़ी स्तर पर सामुदायिक गतिविधियों और नवाचार के सूचकांक तय थे। हार्डवेयर क्रय, मोबाईल/टेबलेट उपयोग के प्रशिक्षण, समुदाय आधारित गतिविधियों के संचालन तथा नवाचार संबंधी सूचकांकों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इकत्तीस जिलों की 57 हजार 859 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में क्षमता बढ़ाने के लिये सामुदायिक गतिविधियों के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में गोदभराई एवं अन्नप्राशन/मंगल दिवस के आयोजन में जन-भागीदारी एवं परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया। आगर जिले में घरों पर पोषण वाटिका की स्थापना का नवाचार किया गया। परियोजना की सफलता को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ और कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को जोड़कर हाल ही में आगामी समय के लिए पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) देश भर में चलाये जाने की घोषणा की है। इस निर्णय के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में प्रदेश के सभी 51 जिलों में पोषण अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। |
Sunday, May 27, 2018
स्निप योजना में मध्यप्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार - मंत्री श्रीमती चिटनिस
मारूति सुजकी 10 हजार आई.टी.आई. के विद्यार्थियों को देगी रोजगार
| मारूति सुजकी 10 हजार आई.टी.आई. के विद्यार्थियों को देगी रोजगार |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मारूति सुजकी एक साल में आई.टी.आई. के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों को रोजगार देगी। आई.टी.आई. के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आफिसर की बैठक में मारूति सुजकी के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी।
बैठक में मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख ने कहा कि रोजगार पंचायत की तरह आई.टी.आई. के विद्यार्थियों के लिए अलग से रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। इसमें आई.टी.आई. के वर्ष 2014 से 2018 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बैठक में रोजगार पंचायत और रोजगार मेले के संबंध में ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारियों का ओरिअन्टेशन और प्लेसमेंट आफिसर की शंकाओं का समाधान भी किया गया। |
सौभाग्य योजना से 15 लाख घरों में पहुँची बिजली
| सौभाग्य योजना से 15 लाख घरों में पहुँची बिजली |
| प्रदेश के 11 जिलों का हुआ शत-प्रतिशत विद्युतीकरण |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक राज्य के 11 जिलों आगर-मालवा, मंदसौर, इंदौर, खण्डवा, नीमच, देवास, रतलाम, हरदा, अशोकनगर, उज्जैन और शाजापुर में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कराया जा चुका है। अब तक 15 लाख घरों को बिजली कनेक्शन देकर रोशन किया जा चुका है। योजना में शेष बचे घरों को आगामी अक्टूबर माह तक विद्युतीकृत किए जाने का लक्ष्य है।
योजना में प्रदेश के ऐसे सभी घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जो वर्षों से रौशनी से वंचित थे। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा इस दिशा में समुचित प्रयास कर अंधेरे में डूबे घरों को बिजली कनेक्शन सहजता और सरलता से उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। प्रदेश के 5 जिले अगले कुछ दिनों में ही शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले हैं। इनमें सीहोर 99 प्रतिशत, भोपाल 98, होशंगाबाद 97, धार 96 और झाबुआ जिला 95 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ आगे चल रहे हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने अब तक 4 लाख 98 हजार 910 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र कंपनी ने क्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 6 लाख 23 हजार 61 घरों को रोशन किया है। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा 3 लाख 69 हजार 817बिजली विहीन घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


