Monday, March 26, 2018

अनूपपुर जिले के शिक्षको ने जॉयफुल लर्निंग उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सुना

अनूपपुर जिले के शिक्षको ने जॉयफुल लर्निंग उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सुना 
प्रसन्नता से किया गया कार्य सदैव लाभकारी - यह एक उत्कृष्ठ पहल 
अनुपपुर | 26-मार्च-2018
 
  
   इस वर्ष नवीन शैक्षणिक सत्र जॉयफुल लर्निंग संकल्पना के आधार पर 2 अप्रैल से शुरू होगा।  इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को आनंददायी वातावरण मे सीखने हेतु प्रेरित करने के लिए जॉयफूल लर्निंग (आनंददायी अधिगम) की संकल्पना पर आधारित मूलभूत दक्षता मे उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है। इस संकल्पना के प्रति शिक्षको के उन्मुखीकरण के लिए आज दूरदर्शन मध्यप्रदेश कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 11:30 से 12:00 बजे किया गया। जिला परियोजना समन्वयक श्री हेमंत खैरवार ने कार्यक्रम के श्रवण के लिए आवश्यक व्यवस्थाए की थी। उक्त कार्यक्रम को जिले के शासकीय स्कूल के शिक्षको द्वारा सुना एवं समझा गया। इस संकल्पना के अंतर्गत बच्चो को विशेष किट दी जाएगी जिसमे स्केच पेन, रंगीन पेपर एवं गोंद आदि सामग्री रहेगी। शैक्षणिक सत्र के प्रारम्भ मे शाला प्रबंधन समिति की बैठक, मातृ सम्मेलन का आयोजन, विशेष बल सभा का आयोजन होगा जिसके अंतर्गत पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ ग्रामीण जनो द्वारा अपने अनुभव का साझा करना, गाँव के गौरव पर चर्चा, स्थानीय खेल एवं नाटक आदि रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने के निर्देश हैं।
   साथ ही जॉयफुल लर्निंग गतिविधियों के प्रभावी आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए सप्ताह मे कम से कम दो बार अनुवर्तन किया जाएगा एवं शिक्षको की गतिविधियों के आयोजन के संबंध मे सहयोग दिया जाएगा।
 

जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये फेसिलिटेटर का चयन परीक्षा 3 अप्रैल को

जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये फेसिलिटेटर का चयन परीक्षा 3 अप्रैल को 
 
अनुपपुर | 26-मार्च-2018
 
   जिला परियोजना संमन्वयक अनूपपुर ने बताया है कि जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मास्टर फेसिलिटेटर का चयन किया जाना है। फेसिलिटेटर के चयन हेतु जिन अभ्यर्थियों ने आन लाईन आवेदन किया है। उनका स्क्रीनिंग टेस्ट शासकीय मॉडल उमावि रमसा अनूपपुर में 03 अप्रैल 2018 को प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जायेगा।
   उन्होंने बताया है कि स्क्रीनिंग टेस्ट 2 चरण में किया जायेगा। प्रथम चरण में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय अभ्यर्थी  द्वारा चयनित प्रथम विषय का 11:00 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय चरण में द्वितीय विषय का टेस्ट दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक  होगा। उक्त प्रक्रिया में आन लाईन आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ समस्त जनशिक्षक एवं बीएसी का सम्मिलित होना अनिर्वाय है।
   स्क्रीनिंग टेस्ट के उपरान्त मॉक टेस्ट 04 अप्रैल 2018 को 11:00 बजे से होगा। जिसमें अभ्यर्थी टीएलएम व अन्य सहायक सामग्री सहित मॉक कक्षा संबंधित विषयवस्तु की तैयारी पैनल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिये करें व्यापक प्रचार-प्रचार - कलेक्टर श्री शर्मा

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिये करें व्यापक प्रचार-प्रचार - कलेक्टर श्री शर्मा 
 
अनुपपुर | 26-मार्च-2018
 
    कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने अनूपपुर जिले के अन्तर्गत समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं मुख्यकार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि असंगठित श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। आपने बताया कि  बताते हुये कहा  01 से 7 अप्रैल तक समस्त जिलें में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का विशेष अभियान चलाकर पंजीयन किया जाएगा।
    योजना के अनुसार कृषि मजदूर, घरों में काम करने वाले, फेरी लगाने वाले दुग्ध श्रमिक, मछली पालन श्रमिक, पत्थर तोड़ने वाले, पक्की ईंट बनाने वाले, बाजारों में दुकान पर काम करने वाले, गोदामों में काम करने वाले, परिवहन, हथकरघा, पावरलूम, रंगाई-छपाई, सिलाई, अगरबत्ती बनाने वाले, चमड़े में वस्तुयें और जूते बनाने वाले, ऑटो रिक्शा चालक, आटा, तेल, दाल तथा चावल मिलों में काम करने वाले, लकड़ी का काम करने वाले, बर्तन बनाने वाले, कारीगर, लुहार, बढ़ई तथा माचिस एवं आतिशबाजी उद्योग में लगे उपरोक्त सभी असंगठित श्रमिक हैं।
    पंजीयन के फलस्वरूप गर्भवती श्रमिक को महिलाओं को पोषण आहार 4 हजार रुपये, प्रसव होनें पर 12 हजार 500रूपये मुखिया श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये एवं दुर्घटना  से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये सहायता, अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपये सहायता, गंभीर बीमारी पर ईलाज, हर श्रमिक को मकान हेतु सहायता, श्रमिकों के बच्चों को पहली कक्षा से उच्च शिक्षा हेतु सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग, स्वयं का रोजगार हेतु प्रशिक्षण और बैंक ऋण, श्रमिकों हेतु स्वरोजगार प्रशिक्षण, साइकिल-रिक्शा चलाने वाले को ई-रिक्शा और हाथ ठेला चलाने वाले को ई-लोडर का मालिक बनाने की पहल। 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 30 हजार की सब्सिडी दी जाएगी, शहरों में छोटे-मोटे काम करने वालों को साईकिल के लिए 4 हजार रुपये की सहायता, असंगठित श्रमिक परिवारों को बिजली कनेक्शन उनसे 200 रुपये मासिक फ्लैट रेट पर बिजली, तेंदुपत्ता तोड़ने, महुआ के फूल एवं चिरोंजी बीनने वाली श्रमिक बहनों को चरण पादुका योजना के तहत जूते-चप्पल और प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की कुप्पी आदि के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की अन्य योजनाओं से हितग्राही लाभन्वित होंगें।
    योजना में पंजीयन के लिये आवेदक  18 से 60 वर्ष तक की आयु का हो, असंगठित श्रमिक श्रेणी में कार्यरत हो, आयकर दाता ना हो एवं 2 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि का स्वामी  न हो।
  पंजीयन हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन सह घोषणा पत्र,  समग्र आई. डी. क्रमांक, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी की आवश्यकता है। पंजीयन निशुल्क होगा एवं पंजीयन दिनांक से 5 वर्ष तक वैध होगा।
    पंजीयन शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर लगायें जायेंगे।
    कलेक्टर श्री शर्मा ने अनुरोध किया है कि असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी श्रमिक अपना पंजीयन अवश्य करायें और सरकार की योजनाओं  का लाभ उठायें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें