| तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण |
| तरंग के पटवारी को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के कलेक्टर ने दिए निर्देश |
| अनुपपुर | 20-मार्च-2018 |
जनसमस्या निवारण शिविर में अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि श्री एन.डी. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी श्री एच.एस. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री सी.एम. शुक्ला, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल, तहसीलदार श्री पंकज नयन तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री आर.पी. त्रिपाठी, सहायक यंत्री श्री डी.एस. भदौरिया, उपयंत्री श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने पेयजल की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर आवश्यकतानुसार पेयजल संकट का समाधान सुनिश्चित करें। आपने सरई में तालाबों के गहरीकरण तथा तरंग में स्टॉप डेम की सफाई एवं बोरी बंधान कर जल संग्रहण के निर्देश दिए। जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतों पर तरंग के पटवारी श्री हरीश पवेल को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय जांच शुरु करने के निर्देश संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए। तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ने मौके पर ही कोर्ट लगाकर तीन आवेदनों का निराकरण किया। |
Tuesday, March 20, 2018
तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण तरंग के पटवारी को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के कलेक्टर ने दिए निर्देश
बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर 23 मार्च को -
| बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर 23 मार्च को |
| - |
| अनुपपुर | 20-मार्च-2018 |
कार्यपालन अभियंता (संचा. एवं संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि.अनूपपुर ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर के अध्यक्ष द्वारा 23 मार्च को दोपहर 1.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक अनूपपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं हेतु प्रकरण का पंजीयन एवं सुनवाई हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। ऐसे समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि बिजली से संबंधित शिकायत जैसे मीटर संबंधी, मीटर रीडिंग, बिलिंग, बिल वितरण, बिजली आपूर्ति एवं ट्रान्सफार्मरों से संबंधित शिकायत है का निराकरण किया जायेगा। ऐसे समस्त विद्युत उपभोक्ता जिनको बिजली संबंधी समस्या है, इस तिथि में नियत समय पर सहायक अभियंता (संचा./संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर के कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर अपने समस्त शिकायतों का पंजीयन कराते हुये निराकरण करा सकते हैं।
|
भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को
भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को
अनूपपुर | 20-मार्च-2018
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 21 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन और लाभ के प्रचार प्रसार के लिये विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 21 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन और लाभ के प्रचार प्रसार के लिये विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।
उप संचालक कृषि विकास एवम कृषक कल्याण श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2018 है। आपने किसान भाइयों सेसाए अपील की है कि अंतिम तिथि 24 मार्च की प्रतीक्षा किये बिना इस योजना के लिये पंजीयन करायें।पंजीयन सभी सहकारी समितियों में निःशुल्क किया जा रहा है। किसान बोयी गई फसल के क्षेत्रफल की जानकारी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड पंजीयन तथा खसरे की प्रति के साथ पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। समितियों में किसानों का आनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन कराने के बाद किसान पंजीयन संख्या की पर्ची अवश्य प्राप्त करें। साथ ही असंगठित मजदूरों के पंजीयन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर 27 मार्च 2018 से प्रारम्भ किया जायेगा
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


