मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में
अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के ने बताया मतदान के महत्व को बताने एवं मताधिकार के अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संदेश देने हेतु 7 अक्टूबर को विकासखंड पुष्पराजगढ़ में स्वीप मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। आपने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के लोग इसमें भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम अंतर्गत 4 आयु समूह 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं बच्चियाँ, 14 से 18 आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियाँ, 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के महिलाएँ एवं पुरुष, 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक समूह में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में शामिल होने हेतु पंजीयन 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के मध्य प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक निर्वाचन शाखा तहसील कार्यालय पुष्पराजगढ़ में एवं 7 अक्टूबर को 1 बजे से 4 बजे तक कार्यक्रम स्थल में किया जा सकेगा। मैराथन 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे रेस्ट हाउस राजेंद्रग्राम से प्रारम्भ होकर शासकीय स्कूल लखोरा तक जाकर पुनः रेस्ट हाउस राजेंद्रग्राम लौटेगी। श्री बालागुरु के ने अधिक से अधिक संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनो से इस मैराथन में भाग लेकर मतदान के महत्व का प्रसार करने का आह्वान किया है।
No comments:
Post a Comment