बम्हनी हाट बाज़ार को पंचायत ने दिया “अटल साप्ताहिक हाट बाज़ार बम्हनी” का नाम
अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनूपपुर ज़िले की ग्राम पंचायत बम्हनी ने प्रत्येक गुरूवार को आयोजित साप्ताहिक हाट बाज़ार को “अटल साप्ताहिक हाट बाज़ार बम्हनी” का नाम दिया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा द्वारा बम्हनी के साप्ताहिक हाट बाज़ार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति चिरस्थायी बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया।
No comments:
Post a Comment