मीडिया सेल के सदस्यों को दी गयी उनके दायित्वों की जानकारी
नियमित रूप से मीडिया के सम्पर्क में रहने के दिए निर्देश
अनूपपुर 23 सितम्बर 2018/ निर्वाचन सम्बंधी समस्त जानकारियो, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय निगरानी अथवा अन्य किसी विषय में दिए गए निर्देशों की जानकारी के त्वरित प्रदाय हेतु मीडिया सेल का गठन किया गया है। यह सेल समय समय पर मीडिया से सम्पर्क, जानकारियों के संप्रेषण एवं दिशा निर्देशो के मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ज़िम्मेदार होगी। कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मीडिया सेल के सदस्यों को अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर॰पी॰ तिवारी एवं सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा ने मीडिया सेल के दायित्वों से अवगत कराया। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि मीडिया से नियमित रूप से बैठक कर सम्पर्क में रहा जाए एवं निर्वाचन की तैयारियों सम्बंधी एवं स्वीप गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाए। प्रशिक्षण सत्र में मीडिया सेल के सदस्य मीडिया प्रभारी ज़िला पंचायत श्री अमित श्रीवास्तव, लेखापाल निर्वाचन कार्यालय श्री कमलेश तिवारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment