मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/स्टैंडिंग कमिटी की बैठक 28 सितम्बर को
अनूपपुर 23 सितंबर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/ स्टैंडिंग कमिटी की बैठक की तिथि अपरिहार्य कारणो से परिवर्तित कर 28 सितंबर को कलेक्ट्रैट सभागार में अपरान्ह 3 बजे से नियत की है। पूर्व में यह बैठक 24 सितम्बर को नियत की गयी थी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों निःशुल्क मतदाता सूची प्रदाय की जाएगी साथ ही आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन संचालन के नियमो आदि के बारे में अवगत कराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment