Sunday, September 23, 2018

ज़िला स्तरीय एमसीएमसी समिति को किया गया प्रशिक्षित

ज़िला स्तरीय एमसीएमसी समिति को किया गया प्रशिक्षित


अनूपपुर 23 सितंबर 2018/ मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) के सम्बंध में दिए गए आदेशों एवं दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित कर स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने हेतु ज़िले में गठित ज़िला स्तरीय एमसीएमसी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण हेतु आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर पी तिवारी एवं सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा द्वारा एमसीएमसी के सदस्यों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, निर्वाचन संचालन नियम 1961 एवं भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया सम्बंधी उपबंधो, नियमो, प्रावधानो, दिशानिर्देशो, अन्य मीडिया सम्बंधी विधिक प्रावधानो से अवगत कराने के साथ साथ आदर्श आचरण संहिता की जानकारी दी गयी। समस्त सदस्यों को उनके दायित्वों, निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लेखों, पेड न्यूज़ के चिन्हांकन एवं आवश्यक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया एवं प्रपत्रों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में एमसीएमसी के सदस्य ज़िला एनआईसी प्रबंधक श्री सुभाष ठाकरे, श्री कैलाश पांडेय एवं श्री राजेश शुक्ला समेत मीडिया प्रभारी ज़िला पंचायत श्री अमित श्रीवास्तव, डीपीसी हेमंत खैरवाल एवं वीवीटी के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें