| स्कूली परीक्षा परिणाम प्रतिशत में वृद्धि के लिये लक्ष्य तय होंगे |
| आयुक्त लोक शिक्षण ने शिक्षाधिकारियों को जारी किये निर्देश |
| अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018 |
आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणामों में गुणवत्ता के साथ प्रतिशत में वृद्धि के लिये शिक्षाधिकारियों और प्राचार्यों को 30 सितम्बर तक लक्ष्य तय के निर्देश दिये हैं। यह लक्ष्य प्रदेश के उत्कृष्ट, मॉडल और अन्य विद्यालयों के लिये अलग-अलग निर्धारित करने होंगे।
प्राचार्यों से कहा गया है कि वे कक्षाओं में प्रवेशित छात्रों की पिछली कक्षा और त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के आधार पर वर्तमान स्थिति का आंकलन करें। तय किये गये लक्ष्य स्कूल शिक्षा विभाग के विमर्श पोर्टल पर दर्ज करायें। जिला शिक्षाधिकारी को स्कूलों द्वारा तय किये गये लक्ष्य के अनुरूप मॉनीटरिंग करने के लिये कहा गया है। आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिये कहा गया है। संबंधित शिक्षक की परीक्षा परिणाम में लक्ष्य से 11 से 20 प्रतिशत तक की कमी होने पर एक वेतन वृद्धि और 21 से 40 प्रतिशत तक की कमी होने पर दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी जायेंगी। जिन स्कूलों में परीक्षा परिणाम में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट होगी, वहाँ विभागीय जाँच कर संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। |
Thursday, September 13, 2018
स्कूली परीक्षा परिणाम प्रतिशत में वृद्धि के लिये लक्ष्य तय होंगे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment