| म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत |
| अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018 |
भोपाल 12 सितम्बर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गैर कृषि आजीविका "प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम (एस.वी.ई.पी)" गतिविधि के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिये गत दिवस विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम. बेलवाल एवं उनकी टीम को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण प्रारंभिक उद्यमिता को प्रोत्साहन एवं सहायता हेतु स्व-सहायता समूह से जुड़े परिवारों को लघु उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएँ जाते हैं। म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को देश के अन्य राज्यों की तुलना में आजीविका गतिविधियों के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिये गत वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार प्राप्त हुए थे। आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीब, अतिगरीब श्रेणी के परिवारों को संगठित कर 25.66 लाख परिवारों को दो लाख 24 हजार समूहों से जोड़कर सामाजिक विकास के लिये कार्य किए जा रहे है। |
Thursday, September 13, 2018
म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment