| भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को पी.आई.बी. से मिली मंजूरी |
| मंत्री श्रीमती माया सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का माना आभार |
| अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018 |
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने प्रदेश की भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने इसके लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री श्रीमती सिंह ने भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की सोच का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष रूचि के कारण ही मध्यप्रदेश को रिकार्ड समय में पी.आई.बी. से परियोजना की मंजूरी मिल सकी है। श्रीमती सिंह ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से मिले सहयोग को प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण बताया है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशन में भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजना शीघ्र ही क्रियान्वित की जाएगी। प्रदेश के इतिहास में यह मुख्यमंत्री श्री चौहान की उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में दर्ज होगी। |
Thursday, September 13, 2018
भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को पी.आई.बी. से मिली मंजूरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment