| सीबीएसई में 80 प्रतिशत पर भी मिलेगा मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा खण्डवा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण |
| अनुपपुर | 14-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ अब उन विद्यार्थियों को भी मिलेगा, जिन्होंने सीबीएसई सिलेबस के तहत बारहवीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खंडवा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व में 85 प्रतिशत की सीमा को घटाकर 80 प्रतिशत कर दिया जाएगा। श्री चौहान ने खंडवा में 500 बिस्तर के अत्याधुनिक अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। श्री चौहान ने खंडवा में 200 करोड़ रुपए लागत के मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करते हुए कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की।
श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1964 के बाद से कोई मेडिकल कॉलेज नहीं खोला गया था। सरकार ने आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाते हुए नवीन मेडिकल कॉलेज खोले। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। उन्होंने खंडवा मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ पर निमाड़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कालेज इस सत्र से प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने छात्र सौरभ पटेल और छात्रा प्रीति मिश्रा को मौके पर ही मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से लाभांवित किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 200 करोड़ के अतिरिक्त विभिन्न उपकरणों और आवश्यक सामग्री के लिए 300 करोड़ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मेडिकल के सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को अपनी ओर से हनुमंतिया टूर करवाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक श्री देवेंद्र वर्मा और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्री प्रभात झा, विधायक श्रीमती योगिता बोरकर और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री शिवशेखर शुक्ला उपस्थित थे। |
Friday, September 14, 2018
सीबीएसई में 80 प्रतिशत पर भी मिलेगा मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment