मुहर्रम एवं गणपति विसर्जन में आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 14 सितंबर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में मुहर्रम एवं गणपति विसर्जन में आवश्यक व्यवस्थाएँ शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रैट सभागार में ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जुलूस, विसर्जन पथ के रूट चार्ट के सम्बंध में, अस्थायी विद्युत कनेक्शन प्रदाय, डीजे एवं लाउड्स्पीकर के सम्बंध में कोलाहल अधिनियम अंतर्गत एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के पालन, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखने के सम्बंध विस्तृत चर्चा उपरांत आम सहमति बनी। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ज़िला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment