Tuesday, August 14, 2018

बारिश के मौसम में बरतें सावधानियाँ दूषित पानी एवं भोजन से होने वाली बीमारियों से बचें

बारिश के मौसम में बरतें सावधानियाँ
दूषित पानी एवं भोजन से होने वाली बीमारियों से बचें


अनूपपुर 14 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बारिश के मौसम में समस्त नागरिकों को पेय जल एवं खाद्य पदार्थ के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। आपने कहा जल प्रदूषण से होने वाली  बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक है कि जल उबालकर एवं छानकर रख लें। कलोरीन की दवा डालकर जल का उपयोग करें। बाँसी खाना न खाएँ। ताज़ा खाना खाएँ, खाना बनाने में स्वच्छ जल का उपयोग करें। खाना खाने अथवा बनाने से पहले अनिवार्य रूप से साबुन से हाथ धोएँ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने उल्टी दस्त की शिकायत होने पर आशा, एएनएम तथा नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत सम्पर्क करें। आपने खाद्य एवं पेय जल के उपयोग में सावधानियाँ बरतने के साथ- साथ सलाह दी है कि मच्छरों से बचने के लिए फ़ुल आस्तीन के कपड़े पहने, पानी इकट्ठा न होने दें सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें