| स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सहभागिता निभाने की जिला प्रशासन की अपील |
| अनुपपुर | 14-अगस्त-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पर्वों के ध्वजारोहण समारोह में सहभागी होना सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के पदीय कर्त्तव्यों में शामिल है। आपने जिलाप्रमुखों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण की स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करवाने को कहा है। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 7:45 बजे उपस्थित होने हेतु कहा गया है। इसके पश्चात् स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे से शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्रांगण में आयोजित है। सभी शासकीय सेवकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु कहा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, अधिवक्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों सहित जिले एवं नगर के आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता निभाने की अपील की गई है। |
Tuesday, August 14, 2018
स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सहभागिता निभाने की जिला प्रशासन की अपील
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये 4 जून को 266 तीर्थ यात्री रवाना होंगे अनुपपुर | 30-मई-2018 कलेक्टर श्रीमती अनुग...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...
-
सबका साथ-सबका विकास का उद्देश्य सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 राज्यपाल श्रीमती आन...
-
सन्-2022 तक प्रत्येक जरूरतमंद को मिलेगा स्वयं का आवास : मंत्री श्री भार्गव अनुपपुर | 26-जुलाई-2018 पंचायत एवं ग्रामी...
No comments:
Post a Comment