| लेढरा, सरई, पड़मनिया एवं करपा में नहीं होंगे खरीफ विपणन पंजीयन |
| अब 26 केन्द्रों में करा सकेंगें कृषक पंजीयन |
| अनुपपुर | 21-अगस्त-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के लिए (धान, एवं मोटा अनाज ज्वार, बाजरा एवं मक्का) के पंजीयन हेतु 30 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया था। आपने बताया कि तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत चार नये प्रस्तावित पंजीयन केन्द्र क्रमशः लेढरा, सरई, पडमनिया एवं करपा में कनेक्टीविटी न होने से उन्हें निरस्त कर दिया गया है। 26 पंजीयन केन्द्रों में कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही की जावेगी। किसान पंजीयन 10 अगस्त से 11 सितम्बर तक किये जावेगें। पंजीयन 11 प्रातः से शाम 5 बजे के मध्य सभी कार्य दिवस रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर किया जावेगा। आपने समिति प्रबन्धक संबन्धित पंजीयन केन्द्र में आवश्यक व्यवस्था जैसे कम्प्यूटर उपकरण, कम्प्यूटर डाटा आपरेटर आदि की व्यवस्था पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए है ताकि पंजीयन कार्यवाही सुचारू रूप से की जा सके।
|
Tuesday, August 21, 2018
लेढरा, सरई, पड़मनिया एवं करपा में नहीं होंगे खरीफ विपणन पंजीयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment