| वर्षाजनित बीमारियों से बचने के लिये इस्तेमाल करें साफ पानी का |
| स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह की प्रदेशवासियों से अपील |
| अनुपपुर | 21-अगस्त-2018 |
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने प्रदेशवासियों से वर्षाजनित बीमारियों से बचने के लिये साफ पानी ही इस्तेमाल करने की अपील की है। श्री सिंह ने कहा कि अशुद्ध पानी के इस्तेमाल से उल्टी-दस्त, पेचिश, हैजा, पीलिया, टाईफाइड आदि होते हैं। इसलिये खाने-पीने में स्वच्छ पानी का ही इस्तेमाल करें।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खाना बनाने, परोसने और खाना खाने के पहले साफ-पानी और साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। हमेशा ताजे बने भोजन और खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करें। बहुत देर पहले का बना भोजन और बासी चीजे न खायें। भोजन और खाद्य सामग्रियों को ढक्कन से ढक कर रखें। ध्यान दें कि मक्खी और धूल आदि से भोजन दूषित न हो। बिना धुले, सड़े-गले और बहुत देर पहले कटे हुए फल का उपयोग न करें। बाजार में खुले बिकने वाले कटे फल और खाद्य सामग्री का उपयोग न करें। श्री रूस्तम सिंह ने अपील में कहा कि पीने के लिये सुरक्षित पेयजल स्त्रोतों का ही इस्तेमाल करें। यदि पानी दूषित होने की संभावना हो, तो उसे उबालकर साफ कपड़े से छान लें। पानी में क्लोरीन की गोली डालें और एक घंटे बाद उसका उपयोग करें। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने अपील की है कि हमेशा शौच से आने के बाद भी साफ पानी और साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं। शौचालय को स्वच्छ रखें। घर और घर के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। |
Tuesday, August 21, 2018
वर्षाजनित बीमारियों से बचने के लिये इस्तेमाल करें साफ पानी का
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment