Sunday, August 12, 2018

रंगोली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

रंगोली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश


अनूपपुर 12 अगस्त 2018/ सुगढ अनूपपुर अभियान को जन जन तक पहुँचाकर, सभी को अपने कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें निभाने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं बी एस डब्लु छात्रों के द्वारा किया जा रहा है। प्रातः काल निगरानी हो अथवा चौपाल के माध्यम से संदेश देना हो इन युवाओं ने तो प्रण ले लिया है अनूपपुर को खुले में शौच मुक्त करके ही दम लेंगे। इसी क्रम में इन छात्रों एवं ग्रामीण विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा विकासखंड कोतमा के ग्राम बसखला,चंगेरी,बैहा टोला,कटकोना, गोडारु, नगारॉबन्ध, चंगेरी,बुढ़ानपुर आदि विद्यालयों में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने  सुगढ़ अनूपपुर के लोगो की भी रंगोली बनाई एवं स्वच्छता का प्रण लिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें