ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 12 अगस्त 2018/ आगामी त्यौहार ईदुज्जहा-22 अगस्त, गणेश चतुर्थी-13 सितम्बर एवं मोहर्रम-21 सितम्बर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शन्ति समिति की बैठक संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई । सुचारू व्यवस्थाओं को बनाने एवं त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के सम्बंध में चर्चा हुईं एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।बैठक में शांति समिति के सदस्यों समेत पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment