Sunday, August 12, 2018

14 अगस्त को मनाया जायेगा शहीद सम्मान दिवस

14 अगस्त को मनाया जायेगा शहीद सम्मान दिवस 

अनूपपुर 12 अगस्त 2018/ राज्य शासन ने 14 अगस्त, 2018 को प्रदेश में शहीद सम्मान दिवस बनाने का निर्णय लिया है। इस दिन मध्यप्रदेश के सेना, अर्द्ध-सैनिक बल और पुलिस में कार्यरत रहे शहीदों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान के साथ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। यह सम्मान युद्ध, सैनिक कार्यवाही, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और आतंकवादी गतिविधियों के दौरान कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले शहीदों के परिवार को दिया जायेगा। जिला कलेक्टरों के इस बारे में विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शहीद सम्मान दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय मंत्री तथा सांसद, विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस विद्यालय में शहीद की शिक्षा हुई है, उस विद्यालय में शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए स्कूली बच्चों के समक्ष शहीद की शौर्य गाथा का वाचन किया जायेगा। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि जिस ग्राम में शहीद का जन्म हुआ था अथवा शहीद का परिवार निवास कर रहा है, वहाँ के विद्यालय अथवा शासकीय भवन का नामकरण शहीद के नाम पर किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें