| स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 31 अगस्त तक |
| एप के माध्यम से नागरिक दे सकते है सुझाव एवं प्रतिक्रिया |
| अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 |
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति एवं स्वच्छता की गुणवत्ता के आधार पर जिले व प्रदेश की रैंकिंग करना है गहन प्रचार-प्रसार से ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता स्थितियों में सुधार लाने के लिए जागृत करना तथा सशक्त करना है स्वच्छ भारत मिशन के संचालन तथा परिणाम के बारे में ग्रामीणों के सुझाव एवं प्रतिक्रिया जानना है ताकि कार्यक्रम के संचालन में सुधार लाया जा सके तथा प्रत्यक्ष अवलोकन के द्वारा संस्थागत एवं सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता की वस्तु स्थितियों का आकलन करना है उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया है कि सर्वेक्षण 01 से 30 अगस्त 2018 के मध्य किया जाएगा। सर्वेक्षण घटक के तहत आकलन 30 प्रतिशत, भौतिक प्रगति एवं ओडीएफ की गुणवता 35 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
प्रत्यक्ष अवलोकन के तहत प्रदान किये जाने वाले अंको के ग्राम पंचायत के विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, हाट बाजार तथा धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर शौचालय निर्मित होने पर 05 अंक मिलेंगे यदि यह शौचालय उपयोग में अभी आ रहे है तो 05 अंक मिलेंगे, यदि इन स्थानों पर बेकार पानी जमा नही होता तो 10 अंक और मिलेंगे इन पॉच स्थानों में से जितने स्थानों पर उपरोक्क्त सुविधाएं नही मिलेंगी उतने ही ग्रा पंचायत के अंक कम होते जाऐंगे। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के अंकों का आकलन के संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपाअधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने बताया है कि स्वच्छता सर्वे के बारें में ग्रामीण जागरूकता के आधार पर 20 अंक प्रदान किये जायेगे जिसमें ग्रामीणों से स्वच्छता सर्वे से संबधित प्रश्न किये जायेगे। जैसे क्या उन्हें सर्वे के बारें में पता है, क्या स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम की स्वच्छता में सुधार आया है, कूड़ा कचरे का सुरक्षित निपटान करने के लिए ग्राम में क्या कोई व्यवस्था है, बेकार पानी के सुरक्षित निपटान हेतु क्या कोई व्यवस्था है। इन प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर ग्राम पंचायतों को 20 में से अंक प्रदान किये जायेगे। 05 अंक नागरिकों की ऑनलाईन प्रतिक्रिया के लिये रखे गये है। जो कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 18 एप के माध्यम से दर्ज किये जायेगे। 10 अंक प्रमुख प्रभावी व्यक्तियों की प्रतिक्रिया के है। प्रभावी व्यक्तियों से किये जाने वाले सवाल ग्रामीणों से किये जाने सवालों जैसे ही रहेगे। प्रभावी प्रतियोगी सरपंच, सचिव, एएनएम, शिक्षक, स्वच्छताग्राही शमिल है। भौतिक प्रगति एवं ओडीएफ की गुणवत्ता के 35 अंक निर्धारित है। स्वच्छता कवरेज के प्रतिशत के तहत जिले के ओडीएफ ग्रामों की स्थिति प्रतिशत ओडीएफ घोषित ग्रामों की सत्यापन की स्थिति स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालय की जियो टैगिंग की स्थिति, टूटे-फूटे शौचालय की संख्या के आधार पर प्रदान किये जायेगे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.सलोनी सिडाना ने ग्रामीणों व नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के पैमानों पर बेहतर बनाने का मौका है इस मुहिम में सभी सहभागी बन अनूपपुर जिलें को स्वच्छ व सुघड़ बना कर समाज में परिवर्तन की कल्पना को सकार करें। आपने सभी से एंड्राइड़ मोबाइल पर एसएसजी 18 एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सुझाव एवं प्रतिक्रिया देने की भी अपील की है। |
Monday, August 6, 2018
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 31 अगस्त तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment