| जिले को खुले में शौच मुक्त करने हेतु अनूठी पहल खुलें में शौच मुक्त परिवार कर रहा है स्वच्छता का स्वागत |
| अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 |
अनूपपुर को खुलें में शौच मुक्त करने हेतु जिला प्रशासन का हर एक अंग प्रयासरत है। गांव-गांव जाकर लोगों को शौचालय बनवाने की एवं उसके प्रयोग की समझाइश दे रहे हैं। इसी क्रम में उप संचालक श्री एन डी गुप्ता की पहल में, उनको आवंटित ग्राम पंचायत गिरारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के घरों में शौचालय का प्रयोग करने वाले घरों में स्वच्छ घरों के आशय का चिन्हांकन किया जा रहा है। स्वच्छ परिवारों में इस चिन्हांकन से गौरव का भाव है। एवं अन्य परिवारों में भी इस तमगे को पाने की ललक जागी है व स्वच्छता के प्रति उनका रूझान बस है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने श्री एन डी गुप्ता के इस नवाचार की सराहना की है। व अभियान से जुड़े समस्त अधिकारियों से लक्ष्य प्राप्ति हेतु ऐसी ही पहलों का प्रयोग करने के लिए कहा है। श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा स्वच्छता की संकल्पना की प्राप्ति में जागरूकता का अभाव सबसे बड़ा रोड़ा है। लोगों का जागरूक होना स्वच्छता की अवधारणा की वास्तविकता में प्राप्ति की, प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। अतएव सभी अधिकारी एवं समस्त प्रबुद्ध जन, जागरूकता लाने हेतु अपना योगदान आवश्यक रूप से दें।
|
Monday, August 6, 2018
जिले को खुले में शौच मुक्त करने हेतु अनूठी पहल खुलें में शौच मुक्त परिवार कर रहा है स्वच्छता का स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment