| राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा एसीएबीसी प्रशिक्षण हेतु कृषि विषय के युवाओं से आवेदन आमंत्रित |
| अनुपपुर | 30-जुलाई-2018 |
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा नाबार्ड की सहभागिता से एग्री क्लीनिक एण्ड एग्री-बिजनेस सेन्टर स्थापनार्थ प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच का आयोजन नोडल प्रशिक्षण संस्थान उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में हितग्राहियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। कृषि विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकन्डरी उत्तीर्ण स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक युवा आवेदन करने हेतु पात्र हैं, कृषि स्नातक /कृषि स्नातकोत्तर को प्राथमिकता दी जावेगी। दो माह के निःशुल्क रहवासीय प्रशिक्षण पश्चात एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस सेन्टर या अन्य कृषि आधारित व्यवसाय हेतु नाबार्ड पुनर्वित्तपोशित योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 20 लाख रूपये तक ऋण की सुविधा है। आवेदन हेतु नोडल अधिकारी श्री शरद मिश्रा से 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल अथवा मोबाईल नं 9340205525 पर संपर्क करें, आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2018 है।
|
Monday, July 30, 2018
राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा एसीएबीसी प्रशिक्षण हेतु कृषि विषय के युवाओं से आवेदन आमंत्रित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment