Monday, July 30, 2018

आईएफएमआईएस वाउचर फीडिंग एवं महँगाई भत्ता भुगतान हेतु समस्त डीडीओ आवश्यक कार्यवाही शीघ्रतीशीघ्र करें- कलेक्टर

आईएफएमआईएस वाउचर फीडिंग एवं महँगाई भत्ता भुगतान हेतु समस्त डीडीओ आवश्यक कार्यवाही शीघ्रतीशीघ्र करें- कलेक्टर 
 
अनुपपुर | 30-जुलाई-2018
 
 
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को यह स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को उनकी मेहनत का उनकी सेवाओं का उचित पारितोषिक समय से प्रदान करवाना समस्त सम्बंधित डीडीओ का दायित्व है। इस हेतु आईएफएमआईएस वाउचर की फीडिंग का कार्य, एरीयर राशि के भुगतान हेतु आवश्यक औपचारिकताएँ, सेवा पुस्तिका जाँच हेतु आईएफएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन वेतन नियमन, दैनिक वेतन भोगी एवं स्थायी कर्मियों के भुगतान की जानकारी, एनपीएस डाटा की जाँच सुधार एवं सत्यापन का कार्य शीघ्रातिशीघ्र सम्पादित करें। इन गतिविधियों की पूर्ति न होने के कारण अगर किसी शासकीय सेवक को भुगतान नहीं हो पाता है तो सम्बंधित डीडीओ जिम्मेदार होंगे।
    इसके अतिरिक्त आपने बताया कि देयको के जनरेशन के पश्चात अगले दिन सायं 3 बजे तक कोषालय में देयको का प्रस्तुतीकरण अनिवार्य रूप से करे। ऐसा न होने पर देयक अस्वीकृत कर दिए जाएँगे। डीडीओ इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। आपने यह भी कहा कि ऐसे शासकीय सेवक जिनके वेतन किसी कारण से रोके गए हैं उनकी सूची भी सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोषालय में शीघ्रतीशीघ्र उपलब्ध कराए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें