| खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया से मिले पदक विजेता खिलाड़ी |
| अनुपपुर | 04-जुलाई-2018 |
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से आज यहाँ जकार्ता में पिछले दिनों आयोजित एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की प्रतिभावान सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और शैला चार्ल्स तथा कोरिया में गत दिवस आयोजित एशियन जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप में देश को दो रजत पदक दिलाने वाले मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार रोइंग खिलाड़ी मंगल सिंह, नीतेश भारद्वाज, रोहित सेंधव और विजय पाल सिंह ने सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स अकादमियों के खिलाड़ियों द्वारा एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप और एशियन जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन, वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के सेलिंग प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव एवं रोइंग प्रशिक्षक कैप्टन दलबीर सिंह मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जकार्ता में पिछले दिनों आयोजित एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप के 49बत थ्ग् क्लास बोट इवेन्ट में मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और शैला चार्ल्स की जोड़ी ने देश को कांस्य पदक दिलाया। इसी तरह कोरिया में गत दिवस आयोजित एशियन जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी मंगल सिंह और नीतेश भारद्वाज की जोड़ी ने जूनियर मेन क्वाटरपूल स्कल तथा रोहित सेंधव और विजय पाल सिंह की जोड़ी ने जूनियर मेन कॉक्सलेस फोर इवेन्ट में एक-एक रजत पदक देश को दिलाए। |
Wednesday, July 4, 2018
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया से मिले पदक विजेता खिलाड़ी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment