| ग्रीष्मकालीन मूंग की प्रोत्साहन राशि 800 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित |
| मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में मूंग और उड़द की प्रोत्साहन राशि संबंधी निर्देश जारी |
| अनुपपुर | 04-जुलाई-2018 |
राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन मूंग के लिये 800 रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि निर्धारित की है। यह राशि कृषकों द्वारा अधिसूचित कृषि उपज मंडियों में 4 से 31 जुलाई तक मूंग और उड़द की बिक्री पर देय होगी। ग्रीष्मकालीन मूंग की दर कृषि उपज मंडियों में पिछले एक माह की औसत दरों के आधार पर तय की गई है। ग्रीष्मकालीन उड़द के लिये प्रोत्साहन राशि बिक्री अवधि के दौरान या बाद निर्धारित की जायेगी।
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश में उल्लेख है कि ग्रीष्मकालीन मूंग के दो हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्राच्छादन वाले 12 जिलों क्रमश: होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, हरदा, विदिशा, गुना, देवास, इंदौर, धार और बालाघाट में मूंग की औसत उत्पादकता 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर नियत की गई है। ग्रीष्मकालीन उड़द के एक हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्राच्छादन वाले 8 जिले क्रमश: जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, बालाघाट, डिण्डोरी, सिवनी, दमोह और हरदा में औसत उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 14 क्विंटल नियत की गई है। इन जिलों में जिले की प्राथमिक साख समितियों द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उत्पादक कृषकों के पंजीयन 20 जून 2018 तक किये गये। पंजीकृत किसान ही योजना की प्रोत्साहन राशि के लिये पात्र होंगे। राज्य शासन ने जिला स्तर पर योजना क्रियान्वयन के लिये जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति के सदस्य सचिव उप संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास होंगे। राज्य स्तर पर योजना क्रियान्वयन का पर्यवेक्षण कृषि केबिनेट द्वारा किया जायेगा। |
Wednesday, July 4, 2018
ग्रीष्मकालीन मूंग की प्रोत्साहन राशि 800 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment