Friday, June 15, 2018

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर आजीविका परियोजना ने बढाए रोजगार के अवसर

सफलता की कहानी
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
आजीविका परियोजना ने बढाए रोजगार के अवसर



अनूपपुर 15 जून 2018/ लोगों के विकास का सर्वश्रेष्ठ तरीका है, उन्हे स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त करना।उन्हे रोजगार के साधन उपलब्ध कराना ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपनी समस्त जिम्मेदारियों की पूर्ति सामाजिक सम्मान एवं प्रतिष्ठा के साथ कर जीवन मे आगे बढ्ने के हर अवसर को प्राप्त कर सकें। म.प्र. डे ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा लोगो को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। सहयोग से स्वावलंबन स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य हैं। इससे नागरिकों मे आत्मविश्वास का संचार होता है यह आत्मविश्वास उन्हे प्रगति पथ मे सदैव आगे बढ़ते रहने मे सहायक होता है।
जनपद जैतहरी के ग्राम खूंटाटोला की पवन कुमारी की स्वावलंबन की कहानी मे आवश्यक सहारा म.प्र. डे ग्रामीण आजीविका मिशन ने प्रदान किया। पवन कुमारी बताती हैं कि म प्र ग्रामीण आजीविका परियोजना के माध्यम से स्व रोजगार के लिये मैने पचास हजार रुपये का लोन वैष्णवी स्व सहायता समूह से लिया ऒर घर पर ही यह दुकान खोल ली। अब दुकान चल निकली तो इतना लाभ मिल रहा है कि महीने की किस्त पटाने के बाद घर खर्च के लिये पर्याप्त पैसा बच जाता है। पवन कुमारी के अनुसार क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने भी स्व सहायता समूह से लोन लेकर मनिहारी,सब्जी,किराना,मुर्गीपालन हेतु आदि का व्यवसाय प्रारम्भ किया है। सभी बेहतर कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की यह तस्वीर सुखद है जहाँ महिलाएं ग्रामीण आजीविका परियोजना की मदद से आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही हैं। इसके लिये विभाग व सरकार की लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें