Friday, June 15, 2018

कलेक्टर की रेड आर्मी दे रही है स्वच्छता की समझाइश

कलेक्टर की रेड आर्मी दे रही है स्वच्छता की समझाइश
कलेक्टर एवं सीईओ जिपं समेत जिलाधिकारियों ने तड़के पढ़ाया स्वच्छता का पाठ



अनूपपुर 15 जून 2018/ ज़िले को भौतिक एवं व्यवहारिक रूप से खुले मे शौच मुक्त कर स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के अभियान मे ज़िला प्रशासन का हर एक विभाग शामिल हो चुका है। अधिकारियों के साथ मैदानी अमला भी इस आशय के सतत प्रयास कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के कुशल नेतृत्व मे समस्त विभागों के जिलाधिकारी, विकासखंड अधिकारी एवं मैदानी अमला पूरे ज़िले मे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय है। इसी क्रम मे जनपद जैतहरी की ग्राम पंचायत हर्री मे कलेक्टर एवं सीईओ जिपं समेत ज़िले के विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी प्रातः  5 बजे पहुचे एवं ग्रामवासियों को समझाइश दी।
इज्जत बड़ी है या शौचालय की लागत - कलेक्टर 
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान कहा सिर्फ शौचालय के निर्माण एवं उसके उपयोग के लिए संसाधनो का न होना समझ से परे है। शौचालय के उपयोग के प्रति उदासीनता स्वच्छता की समझ न होने को निरूपित करती है। एक सभ्य व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती। आपने सभी ग्रामीणो से कहा  सिर्फ सोच सकारात्मक करें रास्ते दिखने प्रारम्भ हो जाएंगे।शादी विवाह मे हम इतना खर्च करते हैं, महंगे मोबाइल रखते हैं इन सब चीज़ों के लिए संसाधन जुटा लेते हैं बस शौचालय के लिए साधन नहीं जुटा पाते। आपने ग्रामीणो से पूछा क्या शौचालय की लागत इज्जत से बड़ी है। सभी ग्रामीणो ने जवाब दिया नहीं इज्जत का कोई मूल्य नहीं और सबने प्रण लिया सब मिलकर ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाएँगे।
एक व्यक्ति भी अगर खुले मे शौच करता है तो उसका खामियाजा पूरे समुदाय को भुगतना पड़ता है - डॉ सिडाना
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने ग्रामीणो को खुले मे शौच से होने वाले दुष्प्रभावो एवं बीमारियों की जानकारी दी और कहा कि ये रोगाणु क्षेत्र मे किसके घर मे शौचालय है किसके घर मे नहीं है इसमे भेद नहीं करते सभी के लिए समान रूप से घातक हैं। अगर एक व्यक्ति भी खुले मे शौच करता है तो बीमारियो का खतरा बना रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी लोग समुदाय के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझे और अपने मनुष्य होने का परिचय देते हुए पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाए।
स्वच्छता अभियान मे सीईओ जनपद जैतहरी श्री एस के वाजपेयी ,स्वच्छ भारत मिशन  के ज़िला संयोजक श्री रामनरेश वर्मा, विकासखंड संयोजक श्री पुष्पेंद्र तिवारी समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें