| आजीविका एवं कौशल विकास दिवस पर हुआ पुष्पराजगढ ब्लाक में कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 06-मई-2018 |
म.प्र.दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड पुष्पराजगढ जिला अनूपुपर द्वारा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन 05 मई 2018 को स्वयं सहायता समूह भवन पुष्पराजगढ मे किया गया यह कार्यक्रम श्री शशांक प्रताप सिह जिला परियोजना प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं श्री दशरथ झारिया के निर्देशन मे किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री फुन्दे लाल मार्कों विधायक पुष्पराजगढ अध्यक्षता श्री सुदामा सिह सिग्राम पूर्व विधायक एवं कृषि स्थाई समिति के सदस्य रहे कार्यक्रम में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ श्री राजेन्द्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम की शुरूआत विधायक पुष्पराजगढ द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया उसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया श्री मंगलेश्वर सिह ब्लाक प्रबंधक पुष्पराजगढ द्वारा आजीविका मिशन पुष्पराजगढ की प्रगति के बारे में बताया गया इसके बाद संदीप शर्मा ब्लाक सदस्य द्वारा आजीविका मिशन के 30 बिन्दुओ की जानकारी दी गई रश्मी खान ब्लाक सदस्य द्वारा आजीविका मिशन के बारह सूत्र के बारे मे जानकारी दी गई। कौशल विकास दिवस के अवसर पर समूह से आई महिलाओ द्वारा अपने अनुभवो को साझा किया गया एवं सफलता की कहानी सुनाई गई श्री दीपक मोदनवाल सहायक जिला प्रबंधक सामुदाय एवं सस्था निर्माण एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा समूहो के बारे मे सफल गतिविधियो की जानकारी के साथ साथ प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। श्री फुन्देलाल मार्को द्वारा महिलाओ मे हो रहे विकास एवं बदलाव पर चर्चा की एवं मातृत्व शक्ति पर महिलाओ को सम्मान देने की बाद आजीविका मिशन द्वारा की गई। सुदामा सिह पूर्व विधायक द्वारा समूह की बैठको मे ग्राम संगठन की बैठको मे उपस्थित होने एवं उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की श्री राजेन्द्र त्रिपाठी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ द्वारा समूह एवं महिलाओ के लिए श्रमिको के पंजीयन शौचालय निर्माण एवं चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी गई।अंत मे विकासखंड स्तर पर अच्छे कार्य कर रही सी आर पी समूह ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन को सम्मानित किया गया जिसमे प्रथम संकुल संगठन पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी ग्राम संगठन प्रथम सत्यम ग्राम संगठन किरगी समूह गणेश स्वयं सहायता समूह धरहरकला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि,उद्यान पशुपालन एवं विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। समूहो द्वारा आजीविका उत्पाद का स्टाल लगाया गया जहां पर साबून अगरबत्ती चिक्की सेनेटर पैड एवं विभिन्न समाग्री की प्रदर्शनी लगाई गई कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंगलेश्वर सिह ब्लाक प्रबंधक द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन एवं प्रभारी श्री मो तारिक रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रभारी ब्लाक समन्वयक मंगलेश्वर सिह ,सुरेश कारपेटर,मो तारिक,संदीप शर्मा, रश्मी खान ,अर्चना बाजपेयी ,पंकज बाबू अग्रवाल ब्लाक सदस्य का सहयोग रहा।
|
Sunday, May 6, 2018
आजीविका एवं कौशल विकास दिवस पर हुआ पुष्पराजगढ ब्लाक में कार्यक्रम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment