| असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर आज होंगी विशेष ग्राम सभाएँ |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 5.30 बजे विशेष ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे |
| अनुपपुर | 06-मई-2018 |
प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भाई-बहनों को श्रमिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के लिये आज 7 मई को शाम 5 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। ग्राम सभाओं की इन विशेष बैठकों में श्रमिक कल्याण योजनाओं और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के संबंध में जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इसी दिन शाम 5.30 बजे विशेष ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे और उपस्थित श्रमिक भाई-बहनों से संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण की अनूठी योजना लागू की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रसारित संदेश में कहा है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपनी सुख-सुविधाओं और अधिकारों के लिये आवाज ही नहीं उठा पाते थे। अब राज्य सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण और उनकी सेवा की अनूठी योजना बनाई है। इस योजना का लाभ देने के लिये श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। श्री चौहान ने पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे ग्राम सभा में पढ़ी जाने वाली सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। यदि उनका नाम छूट गया है, तो उसे तत्काल जुड़वायें ताकि योजना का पूरा लाभ उन्हें मिल सके। श्री चौहान ने कहा कि इस योजना में श्रमिकों को जमीन के पट्टे देने, पक्का मकान देने, उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और इलाज का इंतजाम करने, श्रमिक बहनों को प्रसूति में सहायता देने और श्रम करने के दौरान अपंगता होने पर सहायता राशि देने, दुर्घटना होने पर मुआवजा देने और यहाँ तक कि अंतिम संस्कार के लिये भी सहायता देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में ढ़ाई एकड़ तक की जमीन वाले किसान भी शामिल किये गये हैं, क्योंकि वे खेतिहर श्रमिक की श्रेणी में आते हैं। विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित गाँव के पंच-सरपंच अथवा ग्राम सभा के गणमान्य सदस्य मुख्यमंत्री के संदेश का भी वाचन करेंगे। |
Sunday, May 6, 2018
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर आज होंगी विशेष ग्राम सभाएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment