| आठ मई को अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही की जायेगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| भूमिहीन वनवासी आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये जायेंगे, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जायेगा, मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में जमा किये बोनस के 10 करोड़ रुपये |
| अनुपपुर | 06-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में आगामी 8 मई को ग्वालियर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में देखा जा सकेगा। श्री चौहान ने गत दिवस सिवनी जिला मुख्यालय में असंगठित श्रमिक एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भूमिहीन वनवासी आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये जायेंगे। भूमि की उपलब्धता के अनुसार व्यक्तिगत और सामूहिक मकान बनाकर भी दिये जायेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका मिशन और कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा। इसके लिये ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा, ऋण का ब्याज राज्य सरकार भरेगी। महिला स्व-सहायता समूहों को स्कूली बच्चों के गणवेश बनाने और आँगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण-आहार प्रदाय करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिये सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हें शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। श्री चौहान ने असंगठित श्रमिकों से आग्रह किया कि 7 मई को ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही विशेष ग्रामसभाओं में पढ़ी जाने वाली सूची में नाम नहीं होने पर, नाम अवश्य जुड़वायें। |
Sunday, May 6, 2018
आठ मई को अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही की जायेगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment