| मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अंतर्गत 30 मई तक आवेदन आमंत्रित |
| अनुपपुर | 06-मई-2018 |
शासन द्वारा अनुसूचित जति वर्ग के शिक्षित कृषक पुत्र-पुत्री जिनके माता पिता एवं स्वयं के पास कर्षि भूमि उपलब्ध हो अपना कृर्षि आधारित स्वयं का उद्योग एवं व्यवसाय जैसे-एग्रो प्रोसेसिंग,फूड़ प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मिल्क प्रोसेसिंग, केटल फीड, पोलट्री फीड, कस्टम हायरिंग सेंटर, वेजीटेबल डीहाईड्रेशन, टिश्यु कल्चर, कैटल फीडदिल मिल,राईस मिल, आईल मिल, फ्लोर मिल, बेकरी, मसाला निर्माण, सीड़ ग्रेडिंग,शॉटिग व अन्य कृर्षि आधारित, अनुशांगिक परियोजनाओ को प्राथमिकता है। स्थापित करने के उद्देश्य सें मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना संचालित की गई है। जिसके लिए 30 मई 2018 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के उसे शिक्षित कृषक पुत्र-पुत्री जिनके माता पिता एवं स्वयं के पास कृर्षि भूमि उपलब्ध हो, एवं आयकरदाता न हो, जो जिले के मूल निवासी हो, जिन्होने कक्षा 10 वी उत्तीर्ण की हो, जिनकी उम्र 18 वर्ष 45 वर्ष के मध्य हो,जो किसी राष्ट्रीयकृत, वित्तिय संस्था,सहकारी बैंक का चूककर्ता (डिफाल्टर) नही हो, अपना कोई स्वयं का कृर्षि आधारित उक्त उद्योग,सेवा उद्यम एवं व्यवसाय स्थापित करना चाहता हो तो उन्हे इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से राशि 50000 से लेकर 2 करोड़ तक का ऋण स्वीकृत कराया जायेगा। योजना की परियोजना लागत (स्वीकृत ऋण) पर 15 प्रतिशत अधिकतम राशि 12 लाख की मार्जिन सहायता,एवं परियोजना लागत पर 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्ष तक ब्याज अनुदान विभाग के माध्यम से प्रदाय किया जावेगा। यदि अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी कृषक पुत्र-पुत्री जो उक्त पात्रता रखता है। ओर उक्त योजनांतर्गत अपना रोजगार स्थापित करने के लिए स्वयं का कृर्षि आधारित उद्योग सेवा उद्यम एवं व्यवसाय स्थापित करना चाहते है तो वो चार्टड एकाउन्टेंट से प्रोजेक्ट रिर्पोट (परियोजना प्रपत्र) तैयार कराकर अपने कृषक भूमि से संबधिंत प्रपत्र एवं समस्त प्रमाण पत्रो सहित जिला अन्तयावसायी सहकारी विकास समिति अनूपपुर में 30 मई 2018 तक जमा करें। योजना के संबध में अधिक जानकारी प्राप्त के लिए कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति अनूपपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में सम्पर्क करें।
|
Sunday, May 6, 2018
मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अंतर्गत 30 मई तक आवेदन आमंत्रित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment