| ग्राम पंचायत किरगी एवं कोहका में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर |
| अनुपपुर | 30-मई-2018 |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा समिति राजेन्द्रग्राम द्वारा विभिन्न विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 29. मई 2018 को ग्राम पंचायत किरगी एवं कोहका में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत किरगी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सीता शरण यादव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे की उपस्थित में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत भवन में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुये श्री यादव ने लोक अदालत, मीडिएशन, लोकोपयोगी लोक अदालत आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कोहका में आयोजित शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुये जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री धुर्वे ने कहा कि न्याय पाने का हक हर व्यक्ति को है। किसी की आर्थिक या सामाजिक स्थिति उसे न्याय पाने से वंचित नहीं कर सकती। उन्होने घरेलू हिंसा, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आयोजित शिविर में जिला प्राधिकरण से ऋषि पाण्डेय, विजय सिल्लाम, राजकुमार पनिका, जमुना प्रसाद, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। |
Wednesday, May 30, 2018
ग्राम पंचायत किरगी एवं कोहका में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment