| अनूपपुर के कृषकों का है कहना मुख्यमंत्री जी समझते है किसानो के दर्द को |
| अब हमार ध्यान सिर्फ कर्म पर फल की चिंता को दूर कर दिया गया मुख्यमंत्री जी द्वारा |
| अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018 |
श्री चौहान सदैव सोचते हैं किसानो के हित को
अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ जनपद के ग्राम कछरा टोला के निवासी श्री चरण लाल चौकसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी सदैव किसानो के हित के बारे मे सोचते हैं। आपको खरीफ 2017 में उपार्जित धान मे 5520 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है।
कृषि मे उन्नत तकनीकि के प्रयोग मे करेंगे राशि का उपयोग
जैतहरी जनपद के ग्राम पिपरिया के निवासी शिवकुमार पटेल जिन्हे खरीफ 2017 में उपार्जित धान मे 67200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है कहते हैं कि इस राशि का उपयोग वे कृषि मे उन्नत तकनीकि के इस्तेमाल मे करेंगे। आपने कहा यह योजना मुख्यमंत्री जी के किसानो के प्रति प्रेमभाव को प्रकट करती है। जब किसान मेहनत करता है तो उसे पता नहीं रहता भविष्य के गर्भ मे क्या छुपा है। उसका मन सदैव संशय मे रहता है, मौसम का बाजार का डर उसे चैन से सोने नहीं देता। परंतु शासन द्वारा हर कदम मे मिल रहे सहयोग से अब हमार ध्यान सिर्फ कर्म पर फल की चिंता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दूर कर दी गयी है।
किसानो की मेहनत को समझा है शासन ने
ग्राम मौही के रामकृपाल पटेल जिन्हे रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ पर 20600 की राशि प्राप्त हुई है कहते हैं कि किसान की मेहनत को समझा है प्रशासन ने, शासन द्वारा मिले इस सहयोग को और आगे ले जाएंगे। अब हम सभी को और मेहनत करने के लिए उत्साह मिला है नई ऊर्जा मिली है।
यह किसानो के योगदान का सम्मान है
ग्राम पिपरिया के रामरिसी पटेल जिन्हे रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ पर 20300 की राशि प्राप्त हुई है, का कहना है यह सिर्फ राशि नहीं है यह शासन द्वारा कृषको को दिया गया सम्मान है।मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजनांतर्गत खरीफ 2017 में उपार्जित धान पर 6036 कृषकों को प्रदान 6 करोड़ 10 लाख 92 हजार राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ पर 366 कृषकों को कुल 16 लाख 96 हजार राशि सीधे अंतरित कर लाभ प्रदाय किया गया। |
Tuesday, April 17, 2018
अनूपपुर के कृषकों का है कहना मुख्यमंत्री जी समझते है किसानो के दर्द को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment