| सर्वशिक्षा अभियान में खुले 27 हजार 910 नये प्राइमरी स्कूल |
| 17 हजार 851 प्राइमरी स्कूलों का मिडिल स्कूलों में उन्नयन, स्वीकृत 10 हजार 624 स्कूल भवनों में से 9 हजार 209 भवन बन कर तैयार |
| अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018 |
सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की सभी बसाहटों में स्कूलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस अभियान में 27 हजार 910 नये प्राइमरी स्कूल खोले गये हैं और 17 हजार 851 प्राइमरी स्कूलों का मिडिल स्कूलों में उन्नयन किया गया है। अभियान के पूर्व बसाहटों में प्रारंभ किये गये स्कूलों को मिलाकर अब प्राइमरी स्कूलों की संख्या 83 हजार 890 और मिडिल स्कूलों की संख्या 30 हजार 341 हो गई है। इस तरह सर्वशिक्षा अभियान प्रारंभ होने से प्राइमरी स्कूलों की संख्या में 50 प्रतिशत और मिडिल स्कूलों की संख्या में 143 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 10 हजार 624 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के लिये नये भवन स्वीकृत किये गये। इनमें से 9 हजार 209 स्कूल भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के निर्धारित मापदंडों के अनुसार किसी भी बसाहट में 6 से 11 वर्ष तक आयु वर्ग के न्यूनतम 40 बच्चे उपलब्ध होने पर एक किलोमीटर की परिधि में प्राइमरी स्कूल खोला जा रहा है। इसी प्रकार बसाहट में 11 से 14 वर्ष तक आयु वर्ग के न्यूनतम 12 बच्चे उपलब्ध होने पर 3 किलोमीटर की परिधि में मिडिल स्कूल प्रारंभ किया जा रहा है। |
Tuesday, April 17, 2018
सर्वशिक्षा अभियान में खुले 27 हजार 910 नये प्राइमरी स्कूल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment