| निर्धन परिवारों के 70 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों की फीस भरवाने बनेगी योजना |
| जानापाव में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना और भगवान परशुराम के जीवन प्रसंग पाठ्यक्रम में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में की घोषणा |
| अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निर्धन परिवारों के 70 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की फीस भरवाने की योजना बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव इन्दौर को शामिल किया जायेगा। भगवान परशुराम के जीवन के प्रसंग को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। यह घोषणायें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भगवान परशुराम शोभायात्रा समापन कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित वेबासाइट का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण समाज के थे। उन्होंने सदैव अन्याय का प्रतिकार किया। ब्राह्मण समाज ने सदैव भारतीय समाज का नेतृत्व किया है। उनके बिना भारतीय संस्कृति को समझा नहीं जा सकता। भारतीय संस्कृति के आदर्शों का निर्माण समाज ने ही किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव को पवित्रतम स्थल के रूप में विकसित किया गया है। समाज के लिये निर्धारित प्रक्रिया अनुसार भूमि आवंटन करवाने के लिये महापौर श्री आलोक शर्मा को नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण आयोग के स्वरूप निर्धारण पर भी विचार किया जायेगा। ब्राह्मण समाज के कार्यों में उनका पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के शुरू में श्री चौहान ने विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में शामिल विप्र बन्धुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज का दिग्दर्शन किया है। समय की आवश्यकता है कि समाज ज्ञान, दान, कर्म, बुद्धि, कौशल और धर्म से ब्राह्मण बनें। एकजुट होकर वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करें। पूर्व विधायक श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि समाज को नई दिशा और दशा के लिये प्रयास जरूरी है। उन्होंने चल समारोह के सफल आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई दी। एकता समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सभी समाजों के कल्याण की चिंता करती है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र मिश्रा ने स्वागत उदबोधन और आभार प्रदर्शन संगठन महामंत्री श्री महेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में ब्राह्म्ण समाज की विभूतियां और सदस्य उपस्थित थे। |
Tuesday, April 17, 2018
निर्धन परिवारों के 70 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों की फीस भरवाने बनेगी योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment