| शाजापुर में 16 अप्रैल को राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन |
| किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि हस्तान्तरित करेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान, उपार्जित गेहूँ और धान पर मिलेगी 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि |
| अनुपपुर | 08-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में कृषक समृद्धि योजना में उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरित करेंगे। यह प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये दी जायेगी। इसी दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन होंगे।
किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस./एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी। शाजापुर किसान महासम्मेलन का दूरदर्शन समेत रीजनल टी.वी चैनलों पर भी सीधा प्रसारण किया जायेगा। इसके लिए जिला मुख्यालयों पर सम्मेलन स्थल पर एल.ई.डी टी.वी लगाये जाएंगे । किसानों को एस.एम.एस से यह संदेश दिया जायेगा। |
Sunday, April 8, 2018
शाजापुर में 16 अप्रैल को राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...
-
01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक होगा टी.बी., कुष्ठ एवं असंचारी रोग सर्वेक्षण का कार्य एवं निदान अनुपपुर | 10-सितम्बर-2018 ...

No comments:
Post a Comment