अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री एम.एन. सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी, सदस्य श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती गीता साहू, श्रीमती ऊषा सिंह व श्री हीरा सिंह श्याम, श्री रामपाल सिंह लहरू, श्री बीरेन्द्र सिंह मरावी सहित जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एस. टांडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अमर सिंह उइके, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.के. बघेल, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. ओ.पी. शर्मा, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री डी.एस. राव व जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डाॅ. एस.पी. तिवारी, श्री आर.पी. सिंह बघेल, पीएमआरडीएफ श्री नीरज आहूजा एवं श्री अरविन्द सेन सहित किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय, जल संसाधन, लो0 स्वा0 यांत्रिकीय, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी ने पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में जिला पंचायत सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठकों में लाए गए प्रस्तावों को पारित निर्णय पर समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम धनपुरी के किसानों के हित के लिए जलाशय के निर्माण पर बल दिया। सदस्यों ने कहा कि धनपुरी जलाशय का निर्माण होने से बड़े पैमाने पर किसानों को लाभ प्राप्त होगा। किसान अपनी भूमिका जलाशय निर्माण के लिए तैयार हैं। जिला पंचायत के सीईओ श्री चैधरी ने जल संसाधन विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण करने की बात कही। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पटेल ने जनपद जैतहरी अंतर्गत किसानों के हित में सकरा जलाशय से परसवार ग्राम पंचायत तक कनेाल निर्माण कार्य का प्रस्ताव लाया गया, जिस पर जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों ने जिले में विद्युत अवरोध व कई गांवों में विद्युत लाईन विच्छेद कर तत्काल विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करते हुए विद्युत व्यवस्था सुगम बनाए रखने की बात कही गई। सदस्यों ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत स्वीकृत एवं प्रचलित कार्यों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिस पर संबंधित विभाग के सदस्यों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पटेल ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विधायकगणों की सहमति से स्टेडियम निर्माण के संबंध में समन्वय से भूमि का चिन्हांकन करने की बात कही गई। जिस पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रसारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पंचायत के दो समितियों में सदस्य सहयोजन के लिए श्री राजकुमार पटेल एवं श्री प्रेमनाथ पटेल की नियुक्ति के संबंध में लाए गए प्रस्ताव पर जानकारी दी गई कि सदस्यों के सहयोजन की कार्यवाही कर ली गई है। बैठक में जिले के चारों विकासखंड क्षेत्रों में कौशल उन्नयन केन्द्र की स्थापना के संबंध में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि चारों विकासखंड स्तर पर कौशल उन्नयन विकास केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि के चिन्हांकन की कार्यवाही की जाएगी एवं आवश्यक स्थानों पर कौशल उन्नयन केन्द्र स्थापना के प्रस्ताव संचालनालय भोपाल भेजे जाएंगे। इसी तरह जनपद जैतहरी के ग्राम पंचायत बरगवां के बापू चैक क्षेत्र में व जनपद पुष्पराजगढ़ के ग्राम अमगवां में तीन प्रतिशत ग्रामीण सहभागिता के तहत नल-जल के प्रस्ताव तैयार करने व ग्राम बदरा एवं ग्राम केल्हौरी में नल-जल योजना के पाईप विस्तारीकरण के प्रस्ताव तैयार करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग को कहा गया। बैठक में जिले में सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्र(आईएपी) मद के तहत स्वीकृत कार्यों की जानकारी की सूची जिला पंचायत सदस्यों को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में सर्वसम्मति से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम अंतर्गत वर्ष 2015-16 के प्रस्तावित लेबर बजट 8580.18 लाख का अनुमोदन दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता साहू ने जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निगवानी एवं कोठी का सामुदायिक स्वा0 केन्द्र के रूप में उन्नयन करने का प्रस्ताव रखा। सर्व सम्मति से उक्त प्रस्ताव का अनुमोदन देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी को प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल ने बैठक में कहा कि जिले में उपभोक्ता फोरम की स्थापना होने के बाद भी जिले की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता फोरम के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। उन्होंने वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए भवन के पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजते हुए आवश्यक पहल करने पर बल दिया। जिस पर कार्यपालन यंत्री लो0नि0विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत केकरिया एवं करौंदाटोला के सचिव का वैकल्पिक व्यवस्था अनुसार पदस्थापना में लाए गए प्रस्ताव पर प्रभारी अधिकारी पंचायत प्रकोष्ठ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

No comments:
Post a Comment