Wednesday, November 26, 2014

छात्र-छात्राओं से मुखातिब हो कलेक्टर ने प्रतिबद्ध कोचिंग के संबंध में दी जानकारी

अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल के तहत जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर कोचिंग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देने व अभिनव प्रयास के बिन्दुओं को साझा करने कलेक्टर श्री नंद कुमारम् एवं पीएमआरडीएफ श्री नीरज आहूजा व श्री अरविन्द सेन तथा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी महाविद्यालय में पहुंचकर रू-ब-रू होकर निःशुल्क प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी जा रहा है।







    कलेक्टर श्री नंद कुमारम् ने जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित शा0 तुलसी महाविद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जिले में प्रतिबद्ध नाम से खोले जा रहे कोचिंग संस्थान के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि दिल्ली की ख्यातिलब्ध पैरामाउन्ट कोचिंग सेन्ट प्रा0लि0 से कोचिंग के अनुबंध किया गया है। आपने बताया कि कोचिंग देने वाले विषय-विशेषज्ञों द्वारा कम लिखना और ज्यादा से ज्यादा सीखना तकनीक पर जोर देते हुए कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। आपने जिले के छात्र-छात्राओं से इस सुअवसर का लाभ उठाने की अपील की। आपने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। आपने बताया कि 30 नवम्बर तक आवेदन पत्र जिला पंचायत कार्यालय के पीएमआरडीएफ कक्ष में प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन पत्र जिले के सभी निजी एवं शासकीय महाविद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी पीएमआरडीएफ श्री नीरज आहूजा एवं श्री अरविन्द सेन द्वारा दी गई। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें