| बीते 24 घंटे में जिलें में 11.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 22-सितम्बर-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 11.2 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 7.0, कोतमा में 12.0, जैतहरी में 3.4, पुष्पराजगढ़ 2.0, अमरकंटक 38.2, बिजुरी में 15.8, वेंकटनगर में 11.0, बेनीबारी में 0.0, मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
Saturday, September 22, 2018
बीते 24 घंटे में जिलें में 11.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सभी ग्राम पंचायतों में उपयोगी शौचालय होना अनिवार्य
| सभी ग्राम पंचायतों में उपयोगी शौचालय होना अनिवार्य |
| अनुपपुर | 22-सितम्बर-2018 |
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना जिलें के सभी ग्राम पंचायत भवनों में उपयोगी शौचालय होने की अनिवार्यता पर बल दिया है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत भवनों में पंच परमेश्वर की राशि से शौचालय का निर्माण एवं उपयोग 02 अक्टूबर 2018 तक अनिवार्यतः सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। आपने निर्देश में कहा कि पालन सुनिश्चित ना करने पर शासकीय सेवकों के विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के तहत कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच के विरूद्ध धारा 40 की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित की होगी।
|
जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक 24 सितंबर को
| जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक 24 सितंबर को |
| अनुपपुर | 22-सितम्बर-2018 |
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अनूपपुर जिला ऑनलाइन पोर्टल के आधार पर खुलें में शौच मुक्त हो गया है खुलें में शौच मुक्त घोषणा के संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता समिति अनूपपुर की बैठक 24 सितंबर 2018 को समय-सीमा बैठक के तत्काल बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपील की है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
