| शांति समिति की बैठक का आयोजन 14 सितंबर को |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
आगामी त्यौहार मोर्हरम 21 सितम्बर को दृष्टिगत रखतें हुए 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजें से कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
|
Wednesday, September 12, 2018
शांति समिति की बैठक का आयोजन 14 सितंबर को
जिला स्तरीय जूडो महिला वर्ग प्रतियोगिता सम्पन्न
| जिला स्तरीय जूडो महिला वर्ग प्रतियोगिता सम्पन्न |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर प्राचार्य डॉ. परमानंद तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय जूडो महिला वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन अनूपपुर किया गया। जूडो (म.) वर्ग प्रतियोगिता में से शासकीय महाविद्यालय जैतहरी, कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ की टीमों ने भाग लिया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय जैतहरी की सोना नायक विजेता रही, शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ की राजवती मार्को उपविजेता रही तथा शासकीय महाविद्यालय कोतमा की रूपांजली ताम्रकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
|
18 से 22 तक समस्त विकासखण्डों में आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले
| 18 से 22 तक समस्त विकासखण्डों में आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में अनूपपुर जिलें के अन्तर्गत समस्त विकासखण्ड पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, जैतहरी, एवं कोतमा में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया जाना है। डॉ. सिडाना के आदेशानुसार खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायत अमरकंटक, जनपद पंचायत कोतमा के अंतर्गत जनपद पंचायत कोतमा की समस्त ग्राम पंचायतें, नगर पालिका कोतमा, बिजुरी, जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायत जैतहरी, नगर पालिका परिषद् अनूपपुर तथा जनपद पंचायत अनूपपुर अन्तर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पालिका पसान सम्मिलित रहेंगें। आपने बताया कि पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड की लखौरा हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में 18 सितम्बर को नगरीय निकाय अमरकंटक में, विकासखण्ड अनूपपुर में जनपद पंचायत मुख्यालय, बदरा में 19 सितंबर को नगरीय निकाय पसान में, विकासखण्ड कोतमा में एल.आई.सी. ग्राउण्ड अनूपपुर रोड, कोतमा 20 सितम्बर को नगरीय निकाय कोतमा, बिजुरी में, विकासखण्ड जैतहरी में जनपद पंचायत जैतहरी कार्यालय परिसर में 22 सितम्बर को नगरीय निकाय जैतहरी, अनूपपुर में। मेले में ग्रामीण एवं शहरी निकायों के समस्त हितग्रहियों को योजनओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके इस दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों/पंचायत समन्वयक अधिकारियों/ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों/ कृषि विकास विस्तार अधिकारियों/ए.एन.एम/ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ आशा कार्यकर्ता/पटवारियों/ वन विभाग के क्षेत्रीय अमले आदि से प्रचार प्रसार कराया जावें। प्रत्येक ग्राम सभा में दीवाल लेखन कराकर तथा ढोंढी पिटवाकर प्रचार प्रसार करेंगें एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
