Monday, July 30, 2018

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा एसीएबीसी प्रशिक्षण हेतु कृषि विषय के युवाओं से आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा एसीएबीसी प्रशिक्षण हेतु कृषि विषय के युवाओं से आवेदन आमंत्रित 
 
अनुपपुर | 30-जुलाई-2018
 
 
    केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा नाबार्ड की सहभागिता से एग्री क्लीनिक एण्ड एग्री-बिजनेस सेन्टर स्थापनार्थ प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच का आयोजन नोडल प्रशिक्षण संस्थान उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में हितग्राहियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। कृषि विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकन्डरी उत्तीर्ण स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक युवा आवेदन करने हेतु पात्र हैं, कृषि स्नातक /कृषि स्नातकोत्तर को प्राथमिकता दी जावेगी। दो माह के निःशुल्क रहवासीय प्रशिक्षण पश्चात एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस सेन्टर या अन्य कृषि आधारित व्यवसाय हेतु नाबार्ड पुनर्वित्तपोशित योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 20 लाख रूपये तक ऋण की सुविधा है। आवेदन हेतु नोडल अधिकारी श्री शरद मिश्रा से 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल अथवा मोबाईल नं 9340205525 पर संपर्क करें, आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2018 है। 
 

बीते 24 घंटे में जिलें में 1.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 1.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 
 
अनुपपुर | 30-जुलाई-2018
 
 
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 1.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 2.3, बेनीबारी में 6.0, कोतमा में 2.0, पुष्पराजगढ में 4.0, जैतहरी में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
 

संबल योजनांतर्गत कोई भी हितग्राही नहीं रहना चाहिए हितलाभ से वंचित- कलेक्टर अनुग्रह पी

संबल योजनांतर्गत कोई भी हितग्राही नहीं रहना चाहिए हितलाभ से वंचित- कलेक्टर अनुग्रह पी 
 
अनुपपुर | 30-जुलाई-2018
 
 
    संबल योजनांतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही हितलाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को इस हेतु विशेष प्रयास करने के लिए कहा है।श्रीमती अनुग्रह पी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव को संस्थागत प्रसव के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कोई भी पात्र प्रसुति सहायता योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस हेतु आपने आवश्यक व्यवस्थाएँ बनाने के लिए कहा है। संबल योजनांतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड प्रदाय करने हेतु जानकारी के सत्यापन का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र सम्पन्न करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आपने समस्त सम्बंधित विभागों आजीविका, उद्योग विभाग, हथकरघा एवं ग्रामोद्योग विभाग, आदिवासी विकास विभाग आदि को आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करने निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार विस्तृत समीक्षा की। श्रीमती अनुग्रह पी ने पेंशन योजना के हितग्राहियों की पोर्टल में उपलब्ध जानकारी एवं हितलाभ वितरण की समीक्षा की एवं सम्बंधित सी॰एम॰ओ॰ एवं सी॰ई॰ओ॰ जनपद को प्रविष्टियों की शुद्धि एवं पात्रों को हितलाभ प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर श्री आर. पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्री नदीमा षिरी, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नागदेवे , डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि कुमार सिंघाई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें