| “मिल बांचे मध्यप्रदेश” कार्यक्रम 7 अगस्त को |
| अनुपपुर | 25-जुलाई-2018 |
प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अभिनव प्रयोग के रूप में “मिल बांचे मध्यप्रदेश” कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त को किया जायेगा।
मिल बांचे मध्यप्रदेश 2018-19 के प्रथम चरण का आयोजन 7 अगस्त को गुरू रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर होगा। मिल बांचे कार्यक्रम के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में जनप्रतिनिधियों अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा ज्ञानवर्धक पुस्तकों के पाठ का वाचन किया जायेगा एवं विद्यार्थियों से रूचिकर प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा, संवाद कर पाठन की कला से परिचित कराया जायेगा। मिल बांचे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी, शिक्षक, स्कूल चलें अभियान के तहत पंजीकृत प्रेरक, निजी क्षेत्र में कार्यरत डाक्टर्स, इंजीनियर आदि भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में सहभागिता के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन पंजीयन वेबसाइट www.schoolchalehum.mp.gov.in पर करा सकते हैं। |
Wednesday, July 25, 2018
“मिल बांचे मध्यप्रदेश” कार्यक्रम 7 अगस्त को
विवाह हेतु सहायता योजना
| विवाह हेतु सहायता योजना |
| अनुपपुर | 25-जुलाई-2018 |
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विवाह हेतु सहायता योजना के तहत श्रमिक की दो पुत्रियों अथवा स्वयं महिला पंजीकृत श्रमिक के विवाह हेतु 25 हजार रूपये विवाह सहायता राशि दी जाती है। इस हेतु आवेदन पदाभिहित अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, शहरी क्षेत्र में आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय में आवेदन किया जा सकता है।
|
इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन
| इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन |
| एक अगस्त से होगी शुरू जिला-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी |
| अनुपपुर | 25-जुलाई-2018 |
प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना संचालित की जा रही है। योजना में इस वर्ष प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को दस हजार रुपये के मान से पुरस्कार राशि दी गई है। चयनित 1369 विद्यार्थियों के नाम केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट www.inspireawards.dst.gov.in पर प्रदर्शित किये गये हैं। इस वर्ष प्रदेश में जिला-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक से 6 अगस्त के दौरान लगाई जायेगी। प्रदर्शनी का आयोजन 13 समूह में होगा। इसमें 47 जिलों केविद्यार्थी सहभागिता करेंगे। जिला-स्तरीय प्रदर्शनी 8 संभागीय मुख्यालय ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम्, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल तथा 5 जिला मुख्यालयों गुना, रतलाम, खण्डवा, पन्न और सिवनी जिलों में होगी। पुरस्कृत मॉडल का प्रदर्शन राज्य-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में होगा। राज्य-स्तर पर चयनित श्रेष्ठ मॉडल का प्रदर्शन नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया जायेगा।
इंस्पायर अवार्ड योजना में लगने वाली प्रदर्शनी के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

