| जिले में अभी तक कुल 96.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 27-जून-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 27 जून को 5.1 मिलीमीटर जिले की औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 8.5, जैतहरी में 1.6, पुष्पराजगढ़ में 8.0, अमरकंटक में 9.3 वेंकटनगर में 10.0, बेनीबारी 3.5 मिलीमिटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
Thursday, June 28, 2018
जिले में अभी तक कुल 96.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जीएनएम उत्तीर्ण छात्राओं की काउंसिलिंग 29 जून से
| जीएनएम उत्तीर्ण छात्राओं की काउंसिलिंग 29 जून से |
| अनुपपुर | 28-जून-2018 |
मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान से जी.एन.एम. उत्तीर्ण 937 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिये काउंसिलिंग की कार्यवाही 29 जून से 9 जुलाई तक होगी। काउंसिलिंग की कार्यवाही एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किये हैं।
|
गॉव-गॉव, घर-घर खुले में शौच से मुक्ति का जिलें में जारी है अभियान
| गॉव-गॉव, घर-घर खुले में शौच से मुक्ति का जिलें में जारी है अभियान |
| अनुपपुर | 28-जून-2018 |
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुलें में शौच से मुक्त गॉव की परिकल्पना को साकार करने अनूपपुर जिलें में द्रुत गति से अभियान जारी है कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी तथा तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन में गॉव-गॉव स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। ग्रामीणों को चौपाल तथा मार्निंग फांलोअप के माध्यम से खुलें में शौच से होने वाले विकार तथा अन्य कारणों के साथ ही शर्म और घृणा के भाव भी पैदा किये जा रहे है।
खुलें में शौच के लिए गॉव-गॉव स्थानीय शासकीय सेवक तथा ग्रामीणों के समन्वय व निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण तथा उपयोग की समझाईश दी जा रही है। शौचालय निर्माण कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को ग्राम पंचायते आवंटित कर हितग्रहियों से सीधा संवाद करवाया जा रहा है। खुले में शौच से मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान के खुले में शौच से मुक्त अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए स्वयं कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले भर में अभियान के तहत लक्ष्य तक पहुंचने कार्ययोजना अनुसार सभी टूल्स का उपयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम भी आने प्रारंभ हो गये है। गॉव-गॉव खुलें में शौच से मुक्त के लिए आपसी चर्चा कर ग्रामीणों के जिज्ञासयों का समाधान भी किया जा रहा है। जिन घरों में शौचालय है पर उपयोग नही किया जा रहा उनको समझाईश देकर शौचालय का उपयोग सुनिश्चिति करने को कहा जा रहा है जिसके परिणाम सकारात्मक प्राप्त हो रहे है। जिले के गॉव-गॉव, घर-घर स्वच्छ भारत अभियान पर ही चर्चा सुनाई पड़ती है। जो अभियान की सफलता सुनिश्चित करती है। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

