| वृद्ध मां और छोटे भाई का सहारा बनी चंपा (सफलता की कहानी) |
| गरीबी से समृद्धि तक हौसलों से भरा सफर, कृषि सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (सीआरपी) के रूप में हरियाणा और उ.प्र. में दी अपनी सेवाएं |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
कुछ दिनों बाद बड़े भाई की शादी हो गयी, लेकिन इसके बाद चंपा और उसकी मां और चंपा के छोटे भाई को बड़े भाई ने घर से अलग कर दिया ऐसे में परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ र्गइं। कुछ समय बाद 17 साल की उम्र मे चंपा का विवाह भी पास के ही गांव में हो गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, शादी के कुछ समय बाद उसके पति का भी देहांत हो गया और चंपा के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसी विपरीत स्थिति में उसे मां का घर ही सबसे बड़ा सहारा लगा और वह अपने मां के घर आकर रहने लगी। बचपन से संघर्ष कर रही चंपा के लिए अब जिंदगी को एक नये सिरे से प्रारंभ करना और साथ में मां और छोटे भाई की देखभाल करना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। कहते हैं कि हिम्मत हो तो सब संभव है, चंपा ने भी हार नहीं मानी और कुछ करने के जज्बे के साथ स्व सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। आजीविका मिशन से जानकारी प्राप्त कर उसने अपने मोहल्ले की दस महिलाओं को जोड़कर कृष्णा स्व सहायता समूह का गठन किया और समूह के नियमों का पालन करते हुए सभी महिलाएं मिल जुल कर समूह का संचालन करने लगीं। चंपा ने कुछ दिनों बाद समूह के बुक कीपर का प्रशिक्षण आजीविका मिशन के माध्यम से प्राप्त किया और वह समूह के बुक कीपर का कार्य भी करने लगी। समूह से जुड़ने के बाद चंपा को एक रास्ता नजर आया और उसकी छोटी मोटी जरूरते समूह से तो पूरी होने लगीं, लेकिन शायद इतना काफी नहीं था परिवार चलाने के लिए। इसी बीच चंपा को जानकारी हुयी कि म.प्र.दीन दयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से कृषि सखी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसने अपनी रूचि दिखाई और कृषि सखी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कर दिया। कृषि सखी के रूप में जिलें मे जैविक कृषि के प्रोत्साहन हेतु ग्रामीण महिलाओं को कम लागत कृषि तकनीकी के बारे में परिचित कराते हुए आजीविका पोषण वाटिका, वर्मी, नाडेप आदि गतिविधियों के बारे में ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित किया। कृषि सखी के रूप में कार्य करते हुए चंपा को हरियाणा राज्य के झज्जर जिले में भी 15 दिनों के सीआरपी राउंड के माध्यम से कार्य करने का मौका मिला और इसके बदले मे उसे पहली बार एक साथ 11600/- रू मानदेय के रूप में प्राप्त हुए, यह उसके जीवन की शायद सबसे बड़ी कमाई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और जालौन जिलों में भी चंपा को कृषि सखी के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और साथ ही साथ अपने गृह जिले अनूपपुर में नियमित रूप से कृषि सखी कार्य कर ही रही हैं। कृषि सखी के रूप में प्राप्त मानदेय के साथ साथ अपनी जरूरतो कि पूर्ति के लिए चंपा ने अभी तक अपने समूह से पचास हजार रू ऋण के रूप में लिए और समय अनुसार समूह को ऋण वापसी भी कर रही है। समूह से प्राप्त ऋण से चंपा ने भाई की शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान निर्माण पर खर्च किया है तथा आज अपनी जमीन पर खेती एवं सब्जी उत्पादन से प्रतिमाह 11 से 12 हजार रू आय अर्जित कर रही है। आजीविका एवं कौशल विकास दिवस को राजधानी भोपाल में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री एल एम बेलवाल द्वारा चंपा को सम्मानित भी किया गया है। चंपा कहती है कि जबसे मैं आजीविका मिशन से जुड़ी हूं, मेरी जीवन को एक नई दिशा मिली है, मेरे अपने सपनों को पूरा करने का एक मंच मिला है। मुझे गर्व है कि मेरी मां आज मुझे बेटी नहीं बेटा कहकर बुलाती हैं। मेरी हिम्मत आजीविका मिशन ही है। |
Thursday, June 21, 2018
वृद्ध मां और छोटे भाई का सहारा बनी चंपा (सफलता की कहानी)
टूरिम्ज एण्ड हॉस्पिटेलिटी रोजगार मेला शहडोल में आज
| टूरिम्ज एण्ड हॉस्पिटेलिटी रोजगार मेला शहडोल में आज |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेष राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (तकनीकी शिक्षा) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी स्किल काउंसिल द्वारा आयोजित टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी रोजगार मेले में प्रवेष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। युवाओं को जिला स्तरपर आयोजित होने वाले मेलों के माध्यम से चयनित किया जायेगा। जिसके लिये 22 जून 2018 को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक शासकीय आईटीआई परिसर शहडोल में टूरिज्म एण्ड हास्पिटेलिटी रोजगार मेला जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टूरिज्म एण्ड हास्पिटेलिटी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी रोजगार मेले में भर्ती के लिये आवश्यक योग्यताएं अभ्यर्थी को 5 वीं से 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आईटीआई सभी टैªड में उत्तीर्ण होना चाहिए, डिप्लोमा 2017-18 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। अभ्यर्थी को आवश्यक दस्तावेज, मूलअंक सूची, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी की छायाप्रतियां एवं 6 पासपोर्ट साईज के फोटो ग्राफ्स लाना अनिवार्य होगा। भर्ती के लिये रोजगार कार्यालय का पंजीयन अनिवार्य हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय शहडोल के दूरभाष क्रमांक-07652-240339 से प्राप्त की जा सकती है। उन्होने बताया कि टूरिज्म एवं हास्पिटेलिटी रोजगार मेले में लगभग 3500 हाउस कीपर्स, 2500 सिक्योरिटी गार्ड, 390 फिटर अथवा टेक्नीशियन, 75 प्लम्बर, 500 हेल्पर और 500 फैक्ट्री लाईन स्टॉफ की भर्ती की जायेगी। उन्होने बताया कि हाउस कीपर के लिये 5 वीं कक्षा उत्तीर्ण, सिक्योरिटी गार्ड के लिये हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण, फिटर एवं टेक्नीशियन के लिये आईटीआई, प्लम्बर के लिये आईटीआई, हेल्पर के लिये हायर सेकेण्ड्री तथा फैक्ट्री लाईन हेल्पर के लिये हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
|
प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में बेसलाईन टेस्ट 25 से 30 जून तक
| प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में बेसलाईन टेस्ट 25 से 30 जून तक |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
डीपीसी श्री हेमन्त खैरवार ने बताया है कि संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार 25 जून से 30 जून के बीच सभी प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में बेसलाईन टेस्ट लिया जाना हैं। इसलिये कक्षा 1 से 8 तक नामांकित समस्त बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए एम शिक्षा केन्द्र में भी दर्ज करावें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन अनुपपुर | 19-जून-2018 आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...



