| चना, मसूर एवं सरसों के भण्डारण संबंधी दस्तावेजों के परीक्षण हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले में पदस्थ समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन (चना, मसूर, सरसों) उपार्जन योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समस्त वेयर हाउस से चना, मसूर एवं सरसों के भण्डारण संबंधी लेखों, रिकार्ड एवं दस्तावेजों के परीक्षण के लिये निर्देशित किया है। आपने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग अन्तर्गत संचालित वेयर हाउसों में भण्डारित चना, मसूर एवं सरसों के भण्डारण संबंधी लेखों, रिकार्ड एवं दस्तावेजों के परीक्षण कर परीक्षण समयावधि तक निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।
|
Friday, May 25, 2018
चना, मसूर एवं सरसों के भण्डारण संबंधी दस्तावेजों के परीक्षण हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश
नगरपालिका अनूपपुर हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून को
| नगरपालिका अनूपपुर हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून को |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि जिले की नगरपालिका परिषद अनूपपुर के वर्ष 2017-18 में होने वाले निर्वाचन के लिये अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून 2018 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जायेगी।
|
अधिकारों को जानकर बने सशक्त
| अधिकारों को जानकर बने सशक्त |
| विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को बताये गये उनके अधिकार |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
महिलाओं को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होटल गोविंदम अनूपपुर में किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का द्वितीय दिवस माता सरस्वती की वन्दना से प्रारम्भ किया गया। सहायक संचालक जनसम्पर्क अनूपपुर श्री अंकुश मिश्रा ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित खबरों के विरूद्ध की जाने वाली शिकायत की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं प्रचलित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समाज में परिवर्तन लाने के लिये मीडिया एक सशक्त माध्यम है शक्ति के साथ जिम्मेदारी भी आवश्यक है। वहीं मीडिया को अपने कार्यो को सुचारू रूप से करने के लिये स्वतत्रंता भी जरूरी है। इस हेतु वैधानिक प्रावधानों के साथ- साथ मीडिया मुख्य रूप से स्वनियंत्रित है। प्रिंट मीडिया के कार्यों की गुणवत्ता एवं स्तर बनाये रखने के लिये प्रेस् कौंसिल ओफ इंडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लिये नेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टैनडर्ड अथोरिटी में समाचारों एवं प्रसारित बुलेटिन से सम्बंधित समस्यायो की शिकायत की जा सकती है। आपने महिलाओं एवम मीडिया से सम्बंधित IPC की धाराओं (228 अ, 292, 293), स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम मे उल्लेखित मीडिया की जिम्मेदारियो एवं दंड के प्रावधानों के बारे मे जानकारी दी। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


