Sunday, May 20, 2018

जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती पी अनुग्रह ने पदभार ग्रहण किया

जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती पी अनुग्रह ने पदभार ग्रहण किया



अनूपपुर 20 मई 2018/ जिला अनूपपुर की नवागत कलेक्टर श्रीमती पी अनुग्रह ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्रीमती पी अनुग्रह 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। उन्होने उमरिया  तथा डिंडोरी जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दायित्वों का निर्वाहन किया है। कलेक्टर ने अपने स्टाफ से अनुशासन व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। आपने कार्यों का निपटारा दैनिक आधार पर करने के साथ ही आपसी समन्वय से करने को कहा है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे आज छात्र-छाओं से सीधे संवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे आज छात्र-छाओं से सीधे संवाद 

अनुपपुर | 20-मई-2018
 
    राज्य शासन के तकनीकि शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा ‘‘हम छू लेंगे आसमां‘‘ योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 21 मई 2018 को सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं से फोन में सीधे बात-चीत करेंगे। मुख्यमंत्री जी से बात करने के लिये छात्र-छात्राएं फो.नं.0755-2770020 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

अमरकंटक में किसान मोबाइल संदेश सेवा का होगा संचालन

अमरकंटक में किसान मोबाइल संदेश सेवा का होगा संचालन 
नवीन तकनीकों की दी जायेगी किसानों को जानकारी 
अनुपपुर | 20-मई-2018
 
    विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक श्री संदीप चौहान ने बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, द्वारा अनूपपुर जिले के किसानों हेतु किसान मोबाइल संदेश सेवा का शुभारम्भ किया जाना है। किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषको की आवश्यकतानुसार समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, धान की श्री पद्धति, समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन तकनीक, बागवानी फसलो की उत्पादन तकनीक, धान्य फसलों की उत्पादन तकनीक, दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, बाजार भाव, कृषि वानिकी, मौसम आदि विषयों पर आधारित समसामायिक सलाह मोबाइल संदेश के माध्यम से कार्ययोजना प्रस्तावित है।
    कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से कृषक अपनी कृषि सें संबधित समस्याओं को मोबाइल के माध्यम समय-समय पर सामायिक सलाह से लाभान्वित होगें। कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकंटक, जिले के सभी गांव के किसानों तक किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इच्छुक कृषक कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल संदेश सेवा से अपना पंजीयन करा सकते है।
पंजीयन कराने का माध्यम
    कृषि विज्ञान केन्द्र, कार्यालय फोन न. 07629-269877 पर कॉल कर, संदीप चौहान, विशेषज्ञ, कृषि प्रसार, कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकण्टक के मोबाइल न. 9691241215 पर संदेश भेज कर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, कार्यालय में आकर पंजीयन करा सकते हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें