| अमरकंटक में किसान मोबाइल संदेश सेवा का होगा संचालन |
| नवीन तकनीकों की दी जायेगी किसानों को जानकारी |
| अनुपपुर | 20-मई-2018 |
विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक श्री संदीप चौहान ने बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, द्वारा अनूपपुर जिले के किसानों हेतु किसान मोबाइल संदेश सेवा का शुभारम्भ किया जाना है। किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषको की आवश्यकतानुसार समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, धान की श्री पद्धति, समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन तकनीक, बागवानी फसलो की उत्पादन तकनीक, धान्य फसलों की उत्पादन तकनीक, दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, बाजार भाव, कृषि वानिकी, मौसम आदि विषयों पर आधारित समसामायिक सलाह मोबाइल संदेश के माध्यम से कार्ययोजना प्रस्तावित है।
कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से कृषक अपनी कृषि सें संबधित समस्याओं को मोबाइल के माध्यम समय-समय पर सामायिक सलाह से लाभान्वित होगें। कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकंटक, जिले के सभी गांव के किसानों तक किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इच्छुक कृषक कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल संदेश सेवा से अपना पंजीयन करा सकते है।
पंजीयन कराने का माध्यम
कृषि विज्ञान केन्द्र, कार्यालय फोन न. 07629-269877 पर कॉल कर, संदीप चौहान, विशेषज्ञ, कृषि प्रसार, कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकण्टक के मोबाइल न. 9691241215 पर संदेश भेज कर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, कार्यालय में आकर पंजीयन करा सकते हैं। |
Sunday, May 20, 2018
अमरकंटक में किसान मोबाइल संदेश सेवा का होगा संचालन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment