| लू के प्रभाव को गंभीरता से लें आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षित रहें-डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव |
| अनुपपुर | 20-मई-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने जिले के नागरिको से अपील की है कि वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरते। आप ने सलाह दी है कि गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ो का प्रयोग करें। घर से भर पेट पानी पी कर एवं ताजा भोजन कर के ही बाहर निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में व छतरी का उपयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पानी पियें एवं पानी, छाछ, ओआरएस का घोल, घर में बने पेय पदार्थ जैसें- लस्सी, नीबू, पानी आम का पना इत्यादि का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। जहां तक संभव हो ज्यादा समय तक धूप में खडे होकर व्यायाम, मेहनत और अन्य कार्य न करें।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना एवं बेहोशी आना कमजोरी महसूस होना शरीर में ऐठन नब्ज असमान्य होना आदि लू के लक्षण है। ऐसा होने पर सम्बधित व्यक्ति को छायादार जगह पर लेटाए, कपड़े ढीलें करें, पेयपदार्थ, कच्चेआम का पना आदि पिलाए। तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पटिट्या रखें साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र में जाकर चित्किसकीय परामर्श लें। |
Sunday, May 20, 2018
लू के प्रभाव को गंभीरता से लें आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षित रहें-डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment